बाजार खुलने के साथ सोने-चांदी में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड..?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत मिडिल ईस्ट जंग के चलते अस्थिर नज़र आ रही हैं। हालांकि अमेरिका के द्वारा ईरान पर हमले के रोक लगाने के बाद मार्केट में उछाल नज़र आया था।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत मिडिल ईस्ट जंग के चलते अस्थिर नज़र आ रही हैं। हालांकि अमेरिका के द्वारा ईरान पर हमले के रोक लगाने के बाद मार्केट में उछाल नज़र आया था। लेकिन फिलहाल इस जंग का कोई रास्ता अभी निकलता दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसका असर अब फिर शेयर बाजार और सराफा बाजार पर देखने को मिल रहा हैं। सोमवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही हैं।
सोने-चांदी में फिर बड़ी गिरावट
कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को MCX बाजार में सोने-चांदी की रेट में काफी गिरावट नज़र आ रही हैं। एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला था, तब लगा मार्केट अब पूरी तरह रिकवर हो सकता हैं। लेकिन सोमवार को सोने की कीमत 700 रूपये गिरावट के साथ ओपन हुई। जबकि चांदी की कीमत में फिलहाल 2 हज़ार की गिरावट देखने को मिल रही हैं।
चांदी की कीमत 2 हज़ार सस्ती
सोने के साथ चांदी की रेट में भी इजराइल और ईरान की जंग के चलते गिरावट का दौर बना हुआ हैं। सोमवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही करीब 2 हज़ार की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,28,000 से घटकर 2,26,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।
गोल्ड 1000 रूपये टूटा
फिलहाल मार्केट क्रैश होने का भय निवेशकों में देखने को मिल रहा था। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.46 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1.47 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 1000 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।


