Gold Silver Price Today: आज फिर सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, जानें आज का भाव...
Gold Silver Price Today: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने पांच दिन हमले रोकने का एलान किया हैं। इस साथ ही इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के थमने के संकेत
Gold Silver Price Today: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने पांच दिन हमले रोकने का एलान किया हैं। इस साथ ही इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के थमने के संकेत मिलने के बाद सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी वो रात होते-होते पूरी रिकवर हो गई थी। लेकिन आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। सोना-चांदी बाजार में आज हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं।
चांदी की कीमत 10 हज़ार सस्ती
सोने के साथ चांदी की रेट में भी इजराइल और ईरान की जंग के चलते गिरावट का दौर बना हुआ हैं। सोमवार को चांदी की कीमत में बाजार के खुलने के साथ ही 13 हज़ार की गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,26,000 से घटकर 2,13,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं। हालांकि इसके बाद गिरवाट का ये आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मार्केट पूरी तरह रिकवर हुआ और चांदी के भाव फिर से बढ़कर 2.24 लाख के आंकड़े तक पहुंच गए थे। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर चांदी में 10 हज़ार रूपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,24,000 से घटकर 2,14,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।
गोल्ड 2300 रूपये टूटा
चांदी के साथ ही सोमवार को सोने में भी बड़ी गिरावट दिखाई दे रही हैं। सोमवार को पहले से मार्केट क्रैश होने का भय निवेशकों में देखने को मिल रहा था। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.37 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। मंगलवार को मार्केट ओपन होने से पहले यह आंकड़ा 1.39 लाख के करीब था। ऐसे में आज सोने में करीब 2300 रूपये की गिरावट देखने को मिल रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में बना डर का माहौल
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच दुनियाभर के शेयर बाजार पूरी तरह क्रैश हो गए हैं। सोमवार को हमले रोकने की खबर के बाद बाजार में हलचल मची और मंगलवार को दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी का असर देखने को मिला हैं। लेकिन दूसरी तरफ सोने-चांदी की रेट एक बार फिर धड़ाम हो गई। जानकारों का मानना हैं कि फिलहाल सराफा बाजार में ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ हैं। अगले कुछ दिनों में इनकी रेट का सही आंकलन लगाया जा सकता हैं।


