सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट, जानें आज क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड की कीमत..?

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत भी काफी अस्थिर नज़र आ रही है।

Surya Soni
Published on: 13 March 2026 3:13 PM IST
Gold Silver Rate Today
X

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत भी काफी अस्थिर नज़र आ रही है। कभी सोने-चांदी के भावों में काफी तेजी देखने को मिलती है तो कभी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन पहले जहां चांदी की कीमत में अचानक 10 हज़ार की वृद्धि हुई तो सराफा बाजार में हलचल मच गई। लेकिन आज सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

सोने-चांदी में आज बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में एक हज़ार और चांदी की कीमत में 5 हज़ार रूपये की गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत इस हफ्ते ही मंगलवार को 2.77 लाख रूपये तक चली गई थी, लेकिन अब तीन दिन में चांदी की कीमत में नरमी नज़र आ रही है। सोने-चांदी की कीमत में हो रही इस गिरावट से सराफा बाजार में फिर हलचल दिखाई दे रही है।

क्या हैं एक किलो चांदी की कीमत..?

बता दें कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को चांदी की कीमत में प्रति किलो 5 हज़ार से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,68,000 से घटकर 2,63,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं। इससे कुछ दिन पहले चांदी के भाव 2.70 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

इसके साथ ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 1 हज़ार रूपये तक गिर गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.60 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। बता दें सोने-चांदी के भाव ग्लोबल मार्केट के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। ऐसे में ईरान-अमेरिका जंग के बीच ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में काफी गिरावट देखने को मिली हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story