सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी का भाव 2.50 लाख रूपये से नीचे पहुंचा

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को एक बार फिर सोने-चांदी की रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Surya Soni
Published on: 18 March 2026 8:11 PM IST
Gold Silver Price today
X

Gold Silver Price Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को एक बार फिर सोने-चांदी की रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज शाम को सोने की रेट में करीब 3600 रूपये गिरावट हुई हैं, तो वहीं चांदी की कीमत में 4 हज़ार की गिरावट हुई हैं।

चांदी का भाव 2.50 लाख रूपये से नीचे पहुंचा

चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में चांदी का भाव 2.60 के करीब चल रहा था, जो तीन में घटकर 2.50 लाख रूपये से नीचे जा पहुंचा। ऐसे में एक बार फिर सराफा बाजार में चांदी की खरीदारी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,53,000 से घटकर 2,49,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं।

सोने में बड़ी गिरावट

आज MCX पर चांदी के मुकाबले में सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं। जहां चांदी के दामों में 1.60 फीसदी कम भाव हुए हैं, वहीं सोने में यह आंकड़ा 2.25 को पार कर गया हैं। आज सोने की कीमत में करीब 3600 रूपये की गिरावट हुई हैं। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.52 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं।

युद्ध का असर देखने को रहा है मिल

बता दें इस समय पूरे विश्व में इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ दुनिया में तेल और गैस की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते सोने-चांदी की मांग में काफी गिरावट आई है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में इन कीमती धातुओं की रेट में लगातार गिरावट हो रही है। हालांकि अब घटती कीमत के बीच बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की बिक्री में इजाफा भी हो सकता हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story