December 2025 Rules Changes: 1 दिसंबर से देश में बदल जाएंगे ये नियम, जानें इनका क्या पड़ेगा असर..?

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 6:47 PM IST
December 2025 Rules Changes: 1 दिसंबर से देश में बदल जाएंगे ये नियम, जानें इनका क्या पड़ेगा असर..?
X
December 2025 Rules Changes: कुछ ही घंटों के बाद इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी। देशभर में सर्दी का असर भी तेज हो गया है। जिसका असर अब दिसंबर महीने में काफी देखने को मिल सकता हैं। इसके साथ ही एक दिसंबर से देश में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। हर महीने की पहली तारीख हो होने वाले बदलावों का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ता हैं। 1 दिसंबर से आर्थिक जरूरतों से लेकर आधार कार्ड से जुड़े नियमों और टैक्स संबंधी नियम शामिल हैं।

1. गैस की कीमतों में बदलाव

एक दिसंबर से जिन चीज़ों में बदलाव होगा उसमें सबसे पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव प्रमुख हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव के चांस कम हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होना संभव माना जा रहा हैं।

2. ऑनलाइन अपडेट होगा आधार कार्ड

देश में आधार कार्ड इस समय काफी अहम डॉक्यूमेंट हो गया हैं। लेकिन कई बार आधार अपडेट में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। अब UIDAI 1 दिसंबर की तारीख से आधार अपडेट करने का तरीका आसान कर दिया है। अब आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी बिना आधार केंद्र जाए ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। इस अपडेट प्रक्रिया के तहत डेटा का सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट से किया जा सकता है। UIDAI ने नया आधार ऐप भी लॉन्च कर दिया है।

3. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

एलपीजी सिलेंडर की तरह तेल कंपनियां हर महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। यह कीमतें प्रत्येक दिन भी बदली जा सकती हैं। इसकी कीमत वैश्विक बाजार के रुझानों और करेंसी पर निर्भर करती हैं। अगर 1 दिसंबर से कीमतों में बदलाव होता है तो इसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। ये भी पढ़े: GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story