Budget 2026: जानिए बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा..?
रविवार का दिन देशवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वां बजट पेश किया है।
Budget 2026: रविवार का दिन देशवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वां बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इस बार कई बड़े एलान किए। बता दें बजट में वित्त मंत्री ने कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है, जिससे जनता को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, कुछ सेक्टर्स में ड्यूटी बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा..?
बजट में क्या सस्ता
कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
सोलर ग्लास होंगे
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
क्या हुआ महंगा..?
शराब
स्क्रैप
खनिज
सीएम योगी की बजट की तारीफ़
बता दें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों, सभी के कल्याण और उन्नयन के लिए ठोस और उपयोगी प्रावधान लेकर आया है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने विगत वर्षों में रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और तीव्र आर्थिक प्रगति के लिए व्यापक सुधार लागू किए हैं. जिसका सकारात्मक असर आज वैश्विक चुनौतियों के बीच सुदृढ़ भारतीय अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है


