आंखों पर पट्टी...नींद भी अधूरी ! BSF जवान को पाकिस्तान ने 21 दिन तक कैसे सताया?

Vivek Chaturvedi
Published on: 16 May 2025 9:38 PM IST
आंखों पर पट्टी...नींद भी अधूरी ! BSF जवान को पाकिस्तान ने 21 दिन तक कैसे सताया?
X
Bsf Soldier Purnam Shaw Released: भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान पूर्णम शॉ आखिरकार पाकिस्तान से भारत लौट आए हैं। (Bsf Soldier Purnam Shaw Released) पूर्णम कुमार शॉ भारत में पंजाब के फिरोजपुर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पास तैनात हैं, गलती से वह बॉर्डर पार चले गए। इसके 21 दिन बाद अब 14 मई को अटारी बाघा बॉर्डर से पूर्णम कुमार शॉ की भारत वापसी हुई है। इसके बाद सामने आया है कि 21 दिन तक पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान को किस तरीके से सताने की कोशिश की।

21 दिन बाद पूर्णम शॉ की रिहाई

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को गलती से अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पार कर गए थे। इसके बाद से पूर्णम शॉ पाकिस्तान में थे। 21 दिन बाद 14 मई को पाकिस्तान से उनकी भारत वापसी हुई। अटारी बाघा बॉर्डर से पूर्णम शॉ ने शेर की तरह भारतीय सीमा में एंट्री ली। इसके बाद अब इस बात का खुलासा हुआ है कि 21 दिन तक पाकिस्तान में भारत के बीएसएफ जवान के साथ कैसा व्यवहार किया गया? मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया कि पाकिस्तान में भारतीय जवान पूर्णम शॉ को शारीरीक यातना तो नहीं दी गईं, मगर मानसिक दवाब जरुर बनाया गया।
Bsf Soldier Purnam Shaw Released

आंखों पर पट्टी, नींद भी अधूरी !

BSF जवान पूर्णम शॉ 21 दिन पाकिस्तान में रहे। इस दौरान कई बार उनको आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्णम शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने नींद भी पूरी नहीं लेने दी। उन्हें ब्रश करने तक की परमिशन नहीं दी गई। जिसकी वजह से उन्हें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर अपने जवान की रिहाई का दवाब बनाया। जिसके बाद पाकिस्तान ने 14 मई को अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी सीमा में आए BSF जवान को छोड़ा और पूर्णम शॉ की भारत वापसी हुई।

PM मोदी को दिया धन्यवाद

पूर्णम कुमार शॉ की भारत वापसी होने पर उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया है। BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी का कहना है कि पूर्णम शॉ के बॉर्डर पार किए जाने के बाद से ही बीएसएफ और केंद्र सरकार ने रिहाई के प्रयास किए। पूर्णम शॉ की पत्नी ने कहा कि इस मुश्किल हालात में पूरा देश उनके समर्थन में खड़ा रहा। इसके लिए सभी का धन्यवाद। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में रहने के दौरान पूर्णम शॉ को मानसिक आघात लगा है। हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से भी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी ! क्या है भारत की तैयारी?
यह भी पढ़ें: डमी जेट का पीछा करता रहा पाकिस्तान, IAF ने असली जेट भेज मचा दिया कोहराम ! क्या थी खास रणनीति?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story