हादसा या चूक? ब्रुकलिन ब्रिज से भिड़ा मैक्सिकन शिप, 19 घायल, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
Brooklyn Bridge accident: मैक्सिकन नेवी के एक जहाज की न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टक्कर हुई है। शनिवार को जब नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था, जब उसका ऊपरी मस्तूल पुल से टक्कर हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शनिवार शाम को जब जहाज प्रसिद्ध ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, उसी दौरान उसके विशाल मस्तूल पुल से टकरा गए। (Brooklyn Bridge accident)टक्कर के बाद मस्तूलों के कुछ हिस्से टूटकर जहाज के डेक पर घिर गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जहाज न्यूयॉर्क शहर की सद्भावना यात्रा पर था।
कैमरे में कैद हुआ हादसा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क के पोर्ट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा जाता है। टक्कर के बाद जहाज कुछ देर के लिए अनियंत्रित नजर आता है, जिससे पोर्ट पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।हादसे में 19 लोग घायल
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि वे ब्रुकलिन ब्रिज से नौसेना के जहाज की टक्कर में हुई चोटों की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रहे हैं। सीएनएन के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने घटनास्थल से संवाददाताओं को बताया कि कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार लोग 'गंभीर' रूप से घायल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में जहाज पर 200 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, मैक्सिकन जहाज ने रात 8:26 बजे न्यूयॉर्क पुल को टक्कर मारी और कई लोगों को 'सहायता' दी जा रही है। मैक्सिकन नेवी ने जहाज के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है और कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। नेवी ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी यात्रा का आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। एक वीडियो में जहाज का मस्तूल, जिस पर मेक्सिको का झंडा लगा हुआ था, पुल के नीचे रगड़ गया। इसके बाद जहाज अनियंत्रित होकर किनारे की ओर आने लगा। वीडियो में किनारे खड़े लोगों को भागते देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं ज्योति मल्होत्रा? जो पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के लिए हुईं गिरफ्तार हमले से पहले पाक को बताया? राहुल के आरोप पर विदेश मंत्रालय की सफाई, ऑपरेशन सिंदूर पर घमासानIn an absolutely stunning modern metaphor a ship blaring Mexican music and flying a massive Mexican flag just got destroyed by the Brooklyn bridge.
Can’t make it uppic.twitter.com/AUJy0q3oFB — Benny Johnson (@bennyjohnson) May 18, 2025
Next Story


