Breaking News Bus Accident in Burhanpur बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Ravi Ranjan
Published on: 20 April 2024 4:55 PM IST
Breaking News Bus Accident in Burhanpur बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
X
Breaking News Bus Accident in Burhanpur बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक सड़क हादसे में आधा दर्जन बाराती गंभीर रूप से जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। हादसा राज्य के बुरहानपुर के निंबोला थाना क्षेत्र में गंभीरपुर से चार किलोमीटर पहले शिवा बाबा घाट पर हुआ जब बारातियों से भरी बस सड़क किनारे खाई मे गिर गई। हादसे में घायल सभी लोगों को धूलकोट उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
शादी के बाद लौट रही थी बारात
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात खकनार के खारी गांव में बारात आई थी। शनिवार की अगले सुबह बारात गंभीरपुर लौट रही थी। बस में लगभग 50 बाराति सवार थे औऱ अधिकांश लोग झपकी ले रहे थे। बस की तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस गहरी खाई में चली गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन लोगों को चोटें आई जिनमें सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
निंबोला थाना पुलिस ने दी जानकारी
गौरतलब है कि हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने निंबोला थाना को दी। घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है। हादसे के समय बस में पुरूष और बच्चे ही सवार थे। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको बेहतर इलाज के लिए धुलकोट उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने संतुलन को दिया और बस खाई मे गिर गई। यह भी पढ़ें : Harsh Firing : हर्ष फायरिंग ने छत से तमाशा देख रहे युवक की ली जान, शादी में पसरा मातम, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ravi Ranjan

Ravi Ranjan

Next Story