दिल्ली से इस्लामाबाद तक ब्रह्मोस मिसाइल कितनी देर में पहुंचेगी? जवाब सुनकर हैरान रह जाओगे!

ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार और ताकत जानिए! दिल्ली से इस्लामाबाद तक सिर्फ 12-13 मिनट में पहुंच सकती है ये सुपरसोनिक मिसाइल। भारत की रक्षा ताकत का कमाल देखिए!

Girijansh Gopalan
Published on: 20 May 2025 1:56 PM IST
दिल्ली से इस्लामाबाद तक ब्रह्मोस मिसाइल कितनी देर में पहुंचेगी? जवाब सुनकर हैरान रह जाओगे!
X
ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज 290 से 700 किलोमीटर तक है। लेकिन इसके लेटेस्ट अपग्रेडेड वर्जन की रेंज 1500 किलोमीटर तक हो सकती है। इसकी स्पीड की बात करें तो ये मैक 3.0 की रफ्तार से चलती है, यानी आवाज की स्पीड से तीन गुना तेज! यही नहीं, ये 3704 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है। इसका वजन 3000 किलो है और ये न्यूक्लियर हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की खास बात ये है कि इसे जमीन, समुद्र या हवा, कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है। ये इतनी स्मार्ट है कि रडार से बचने के लिए 3-4 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकती है और उड़ान के दौरान अपनी दिशा भी बदल सकती है। यानी दुश्मन के लिए इसे पकड़ना लगभग नामुमकिन!

दिल्ली से इस्लामाबाद कितनी जल्दी?

अब आते हैं असली सवाल पर। दिल्ली से इस्लामाबाद तक ब्रह्मोस कितनी देर में पहुंच सकती है? साल 2022 में एक वाकया हुआ था, जब भारत ने गलती से हरियाणा के अंबाला से ब्रह्मोस मिसाइल फायर कर दी थी। वो मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल में जा गिरी थी। पाकिस्तान वायुसेना के एयर वाइस मार्शल तारिक जिया के मुताबिक, उस मिसाइल ने सिर्फ 3 मिनट 44 सेकेंड में 124 किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी। अब हिसाब लगाइए। दिल्ली से इस्लामाबाद की दूरी करीब 801 किलोमीटर है। अगर ब्रह्मोस की स्पीड 3704 किलोमीटर प्रति घंटा है, तो इसे दिल्ली से इस्लामाबाद पहुंचने में बस 12 से 13 मिनट लगेंगे। जी हां, सिर्फ इतनी देर में ये मिसाइल अपनी मंजिल तक पहुंच सकती है!

दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल

ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। ये दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है। इसकी सुपरसोनिक स्पीड, सटीकता और रडार से बचने की काबिलियत इसे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग अजेय बनाती है। ये मिसाइल भारत की थल सेना, नौसेना और वायुसेना, तीनों में तैनात है। यानी ये हमारी फौज का वो तुरुप का इक्का है, जो किसी भी वक्त दुश्मन को चित कर सकता है! ये भी पढ़ें:जिया खान की आत्महत्या से 1 महीने पहले सूरज पंचोली ने कर लिया था ब्रेकअप, एक्टर की मां बोलीं- 'वह डिप्रेशन में थी'
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story