बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी का बड़ा दावा, पाकिस्तान के 10 सैनिकों को मार गिराया
BLF Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद काफी पुराना हैं। बलूचिस्तान को पाकिस्तान अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। इसको लेकर लगातार सशस्त्र संघर्ष, पाकिस्तानी सेना पर हमले होते रहते हैं। अब बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने एक और बड़ा दावा किया हैं। बीएलएफ ने दावा किया हैं कि उसके लड़ाकों ने ज्हाओ, बरखान, तुम्प और तुर्बत में अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के दस जवानों को मार गिराया है।
पाकिस्तान के 10 सैनिकों को मार गिराया
बता दें बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना भी कई अभियान चला चुकी है। बलूचिस्तान में लोगों के गायब होने की भी खबरें सामने आती रहती हैं। अब बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना पर हमले का दावा किया हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ये हमले बलोच सशस्त्र गुटों की उन कार्रवाइयों की जिम्मेदारी लेने के ठीक एक दिन बाद हुई, जिनमें कथित तौर पर कम से कम पंद्रह सैनिक मारे गए थे।24 घंटे में तीन बड़े हमले
बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी अब लगातार पाकिस्तानी सेना को टारगेट करने का दावा कर रही हैं। बीएलएफ ने 24 घंटे में तीन बड़े हमले किए। बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी के दावे के मुताबिक 27 दिसंबर को शाम 8:20 बजे तुर्बत के केंद्र में नौसेना कैंप के मुख्य द्वार पर पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया।पाकिस्तान सेना ने हमले की साजिश को नाकाम किया
बता दें इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने एक छात्रा को सुरक्षित निकालकर कराची में संभावित बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने उस छात्रा को भी पेश किया, जिसे कथित तौर पर आत्मघाती हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना थी। ये भी पढ़ें: 17 साल बाद वापस बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट बांग्लादेश में अब कलाकार बन रहे हैं निशाना, सिंगर जेम्स के कंसर्ट पर किया हमला, कई घायल Next Story


