बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक और किसानों को कर्ज माफी का वादा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये, किसानों को 15,000 रुपये।

Girijansh Gopalan
Published on: 10 Nov 2024 1:04 PM IST
बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक और किसानों को कर्ज माफी का वादा
X
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई के होटल सोफिटेल में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र हैं।

20 नवंबर को चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस लिया है और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में है। बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।

भाजपा का संकल्प पत्र

चुनाव प्रसार को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प के मुताबिक लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलेंगे। वहीं सलाना 25,200 रुपये देने का वादा किया है। किसान सम्मान निधि में किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सालाना 12,000 की जगह 15,000 रुपये देने की बात भी कही गई है।

हर गरीब को घर देने का वादा

इसके अलावा हर गरीब को खाद्य सुरक्षा और घर देने का वादा भी किया गया है। वहीं वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर महीने 2,100 और साल में 25,200 रुपये देने का एलान किया गया है। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की कीमत स्थिर रखने का वादा किया गया है। 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपये की स्कॉलरशिप और 25 लाख रोजगार का वादा किया गया है। 45,000 गांवों में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का वादा किया गया है। वहीं आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 वेतन और बीमा कवरेज देने का वादा है। बिजली बिल, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा में 30 फीसदी की कमी लाने पर फोकस है।

विजन महाराष्ट्र

इसके अलावा सरकार बनने के 100 दिन के अंदर विजन महाराष्ट्र @2028 पेश करने का वादा किया गया है। महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। संकल्प पत्र में महाराष्ट्र को फिनटेक हब और नागपुर, पुणे, नासिक को एयरोस्पेस हब बनाने का ऐलान किया गया है।

2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी

संकल्प पत्र में कहा गया है कि 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। वहीं 500 बचत समूहों के लिए 1,000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा अक्षय अन्न योजना के तहत निम्न आय वाले परिवारों को मुफ्त भोजन कराना है। वहीं महारथी और अटल टिकरिंग लैब्स योजना के माध्यम से रोबोटिक्स और एआई में प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराएंगे। खास बात ये है कि उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार महाराष्ट्र में कौशल जनगणना कराई जाएगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र

इसके अलावा हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी। वहीं एससी- एसटी और ओबीसी समुदाय से उद्यमी तैयार करने की योजना है। सरकार की तरफ से 15 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा है। ओबीसी, एसबीसी, आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों की ट्यूशन और परीक्षा शुल्क की पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी। खासकर युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और वार्षिक स्वास्थ्य जांच का एलान किया जाएगा।

धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून

अमित शाह ने संकल्प पत्र के माध्यम से कहा है कि महाराष्ट्र के गौरवशाली किलों और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण किया जाएगा। वहीं जबरन धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाएंगे। संकल्प पत्र को जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की राजनीति तुष्टिकरण वाली है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र लोगों के उम्मीदों का संकल्प है। हमारा संकल्प पत्र पत्थर पर खिंची लकीर है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story