BJP: भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की नई तारीख ! PM मोदी के आवास पर हुई अहम बैठक

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 April 2025 12:04 AM IST
BJP: भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की नई तारीख ! PM मोदी के आवास पर हुई अहम बैठक
X
BJP President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की नई तारीख आ गई है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। (BJP President Election) इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष शामिल रहे। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया एक हफ्ते में शुरू हो सकती है।

20 अप्रैल के बाद चुना जाएगा नया अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद शुरु हो सकती है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यह नई तारीख सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और बंगाल के अध्यक्षों के नामों पर विचार किया गया। अब बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद भाजपा अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फरवरी 2025 तक पूरा होना था। मगर हरियाणा सहित कुछ राज्यों में चुनाव के चलते इसमें देरी हो गई।

2-3 दिन में छह प्रदेशाध्यक्षों का ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से पहले प्रदेश अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों से खबर है कि अगले दो तीन दिन में ही भाजपा छह प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर देगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो जाएगा। 20 अप्रैल के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर देगी। इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लगातार देरी हो रही है, जिस पर पहले कांग्रेस ने तंज भी कसा था।
BJP President Election

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों?

जेपी नड्डा फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार जनवरी 2020 को संभाला था। अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल होता है, मगर नड्डा को एक्सटेंशन दिया गया। जिसकी वजह से अब तक नड्डा ही अध्यक्ष हैं। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने फरवरी की तारीख तय की थी। मगर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव सहित अन्य कारणों से प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी हुई और इसकी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी लेट हो गया। अब बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया शुरु होगी।
यह भी पढ़ें: MEA On POK: विदेशी चीज जुगुलर वेन कैसे हो सकती है? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को क्या कहा?
यह भी पढ़ें: इस कारण से पपराजी से नाराज हुए बाबिल खान, इवेंट पर किया खुलासा
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story