दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी BJP को जल्द मिलने वाला है अपना नया अध्यक्ष, 20 जनवरी तक घोषित हो सकता है नाम

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में हो सकता है 15 जनवरी तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और फिर 20 जनवरी तक नए अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है।

Vyom Tiwari
Published on: 20 Dec 2024 6:28 PM IST
दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी BJP को जल्द मिलने वाला है अपना नया अध्यक्ष, 20 जनवरी तक घोषित हो सकता है नाम
X
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी को अब जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी से आ रहीं ख़बरों के मुताबिक, 15 जनवरी तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद यानी 20 जनवरी तक पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। 15 जनवरी तक जिला स्तर पर चुनाव पूरे हो जाएंगे, और फिर 17-18 जनवरी तक आधे प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा।  साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी, जो अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे. बता दें तीन दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी के महासचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में नड्डा ने अलग-अलग राज्यों में अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बारे में 30 दिसंबर को एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा सकती है। जिसमे आगे की प्रक्रिया की नीति तैयार होगी।

बीजेपी का संविधान चुनाव सम्बन्ध में क्या कहता है?

भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पार्टी के कम से कम आधे राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाने चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

2020 में बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने थे जेपी नड्डा

फरवरी 2020 में जेपी नड्डा को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, और वो पार्टी के 11वें अध्यक्ष बने थे। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्णा आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, खुशाभाउ ठाकरे, बंगारू लक्मण, जाना कृष्णामूर्ति, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल चुके हैं। नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया। तब से लेकर अब तक, नड्डा बीजेपी अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब बीजेपी का नया अध्यक्ष किसी भी क्षेत्र से हो सकता है, चाहे वह सरकार से हो या संगठन से। फिलहाल, किसी का भी नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति साफ हो सकती है। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story