Rajasthan Election Result : शाम तक नॉनवेज के सारे ठेले गायब मिलने चाहिए, जीत के बाद एक्शन मोड में दिखे बीजेपी विधायक...

Ekantar Gupta
Published on: 4 Dec 2023 4:57 PM IST
Rajasthan Election Result : शाम तक नॉनवेज के सारे ठेले गायब मिलने चाहिए, जीत के बाद एक्शन मोड में दिखे बीजेपी विधायक...
X
Rajasthan Election Result : राजस्थान में चुनावी परिणाम आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि बीजेपी के विधायक एक्शन मोड में आ गए है। जहां एक तरफ लोगों के बीच चर्चा का विषय ये रहा कि आखिर राजस्थान का सीएम कौन होगा। वहीं दूसरी ओर हवामहल सीट से विजेता घोषित (Rajasthan Election Result) हुए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य़ एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने एक अधिकारी को फोन लगाकर कहा है कि शाम तक सड़कों से नॉनवेज के ठेले गायब हो जाने चाहिए।
सिर्फ हां या न में दो जवाब
बालमुकंद आचार्य ने अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि रोड पर नॉनवेज बेच सकते है क्या ? सिर्फ हां या न में जवाब दो.. आप समर्थन कर रहे हो इसका.. तुरंत प्रभाव से आप सड़कों से नॉनवेज के ठेले हटवाइए। मैं शाम को फोन करके आपसे रिपोर्ट लूंगा। मुझे नहीं पता कौन अधिकारी है।
ओवैसी ने इस फैसले को बताया गलत
बालमुकुंद के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि यह फैसला गलत है कोई भी नॉनवेज बेचने वालों को रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला गलत है।
600 वोटों से जीत की दर्ज
बता दें कि रविवार की हुई मतगणना के अनुसार हवामहल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रहे बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस के आर आर तिवारी के खिलाफ 600 वोटों (Rajasthan Election Result) से जीत दर्ज की है।
य़ह भी पढ़ें - Modi Magic : मोदी मैजिक ये 5 खास बातें, जिससे भारतीय जनता पार्टी बनी चुनाव जीतने की मशीन…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story