BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की 10वीं लिस्ट, किरण खेर-रीता बहुगुणा का टिकट कटा

surya soni
Published on: 10 April 2024 2:46 PM IST
BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की 10वीं लिस्ट, किरण खेर-रीता बहुगुणा का टिकट कटा
X
BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। बीजेपी ने बुधवार को कैंडिडेट्स (BJP Candidates List) की 10वीं लिस्ट जारी की। इस सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। बता दें इस लिस्ट में किरण खेर और रीता बहुगुणा जैसे बड़े चेहरों के टिकट काट दिए गए। जबकि कई नए चेहरों पर भाजपा ने दांव खेला है। चलिए जानते हैं भाजपा की 10वीं सूची से जुड़ी ये जानकारियां...
किरण खेर-रीता बहुगुणा का टिकट कटा:
इस बार भाजपा अपने 400 पार के मिशन के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए। इसमें कई दिग्गज नाम भी शामिल रहे हैं। अब बीजेपी ने 10वीं सूची में भी दो मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला हैं। भाजपा ने किरण खेर और रीता बहुगुणा को इस बार टिकट नहीं दिया है। किरण खेर की जगह संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया है। जबकि इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी की जगह नीरज त्रिपाठी को टिकट मिला हैं। https://twitter.com/BJP4India/status/1777974742424666555
कहां से किसे मिला टिकट?
1. चंडीगढ़ - संजय टंडन 2. मैनपुरी- जयवीर सिंह ठाकुर 3. कौशाम्बी - विनोद सोनकर 4. फूलपुर - प्रवीण पटेल 5. इलाहाबाद - नीरज त्रिपाठी 6. बलिया - नीरज शेखर 7. मछलीशहर - बी.पी. सरोज 8. गाजीपुर - पारस नाथ राय 9. आसनसोल- एस.एस अहलुवालिया
डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह:
बीजेपी की 10वीं सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसमें यूपी की कई प्रमुख सीटें शामिल हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। वो फिलहाल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां से सपा की तरफ से डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। अब देखना होगा कि योगी के मंत्री मैनपुरी में भगवा लहरा पाएंगे या नहीं..? यह भी देखें: World Homeopathy Day 2024:आज है वर्ल्ड होमियोपैथी डे, जानिये इसका इतिहास और उद्देश्य
surya soni

surya soni

Next Story