BJP Candidate First List: बीजेपी की पहली लिस्ट में 100 उम्‍मीदवारों के नाम!, कई सांसदों का कट सकता है टिकट

surya soni
Published on: 1 March 2024 1:49 PM IST
BJP Candidate First List: बीजेपी की पहली लिस्ट में 100 उम्‍मीदवारों के नाम!, कई सांसदों का कट सकता है टिकट
X
BJP Candidate First List: लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी बड़ा धमाका करने का मानस बना चुकी है। हाल ही में भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव (BJP Candidate First List) के लिए 400 पार का नारा दिया। अब इस नारे को पार लगाने के लिए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव कमेटी जुट चुकी है। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव कमेटी पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। इसको लेकर गुरूवार देर रात पीएम मोदी की अगुवाई में मीटिंग चली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है।
BJP Candidate First List
100 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट:
दिल्ली में भाजपा के तमाम बड़े नेता जुटे हुए हैं। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव कमेटी की गुरूवार को मीटिंग देर रात तक चली। इस दौरान सभी राज्यों से भाजपा के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कई बार मंथन हो चुका है। अब कभी भी भाजपा की तरफ से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में करीब 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है। पहली सूची में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।
BJP Candidate First List
यूपी के लिए बनाया ख़ास प्लान:
भारत की राजनीति के लिए कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक लोकसभा सीट वाला राज्य है। ऐसे में यहां भाजपा ने पिछले काफी समय से अपनी तैयारी कर रखी है। पिछली दो बार से यूपी में मोदी सरकार को प्रचंड जीत मिली। खुद पीएम मोदी ने भी अपना संसदीय क्षेत्र वाराणसी चुना। यूपी में योगी सरकार ने पिछले कुछ सालों में जमकर विकास कार्य करवायें है। इस बार यूपी से भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत की उम्मीद है।
BJP Candidate First List
कई सांसदों का कटेगा टिकट:
इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने कई सांसदों को मैदान में उतारा था। जिनमें से कुछ सांसद विधायक का चुनाव ही हार गए। अब उन हारे हुए सांसदों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को टिकट दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की चार सीटों पर नए चेहरे मैदान में होंगे। जबकि गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
BJP Candidate First List
महिलाओं को मिल सकती है कई टिकट:
मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में जिस तरीके से विकास कार्य कराये है उसको देखकर लगता है कि देश में एक बार फिर मोदी लहर देखने को मिल सकती है। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का विस्तार किया। अब जब प्रत्याशी चयन की बात होगी तो भी महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा सकता है। पिछली बार के मुकाबले इस बार चुनाव में भाजपा की तरफ से कई महिलाओं को टिकट दिया जा सकता है।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं की महिलाएं, भाजपा ने ममता सरकार को घेरा
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story