NDA में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पुराने सहयोगियों को जोड़ने की कोशिश, भाजपा की अकाली दल और टीडीपी से अंतिम दौर में बातचीत

Prashant Dixit
Published on: 24 Jan 2024 9:30 AM IST
NDA में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पुराने सहयोगियों को जोड़ने की कोशिश, भाजपा की अकाली दल और टीडीपी से अंतिम दौर में बातचीत
X
NDA: भाजपा के पुराने सहयोगी एक बार फिर राजग (NDA) में शामिल हो सकते हैं। भाजपा आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पंजाब की शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ चुनाव से पहले गठबंधन (NDA) करने के लिए बातचीत कर रही है। अकाली दल के साथ पंजाब में भाजपा की बातचीत अंतिम दौर में है। जबकि अभी टीडीपी से कुछ मुद्दों पर बातचीत होनी शेष बची है। यह भी पढ़े: असम में फिर रोकी गई, पुलिस से झड़प, राहुल गांधी बोले- बैरिकेड तोड़े पर कानून नहीं…
पंजाब में अकाली दल से बातचीत जारी
भाजपा सूत्रों के अनुसार अकाली दल से नए फॉर्मूले पर गठबंधन (NDA) की बातचीत सकारात्मक रही। इसके तहत भाजपा राज्य की 13 सीट में से 5 सीटों पर तो अकाली दल को शेष 8 सीटों पर चुनाव लड़ना है। इससे पहले भाजपा 6 सीटें मांग रही थी। जबकि अकाली दल पार्टी को 4 सीटें देने के लिए तैयार थी। अब तक राज्य में भाजपा 3 अकाली दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके है। ऐसे में बीजेपी राज्य में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।
यह भी पढ़े: असम में फिर रोकी गई, पुलिस से झड़प, राहुल गांधी बोले- बैरिकेड तोड़े पर कानून नहीं…
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बात
इस संंबंध में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से कई संकेत मिले है। जहां समारोह में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू उपस्थित थे। वहीं एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने निमंत्रण पर ट्रस्ट को धन्यवाद दिया और अमृतसर में आयोजित एक लंगर में शामिल हुए। भाजपा तेलंगाना में टीडीपी के साथ गठबंधन (NDA) के लिए तैयार है। जबकि आंध्र प्रदेश को लेकर कुछ पहलुओं पर बातचीत होनी है। इसके लिए पार्टी सूत्रों ने कहा कि इसी हफ्ते चंद्रबाबू नायडू से गठबंधन पर अंतिम दौर की बातचीत होगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़े: असम में फिर रोकी गई, पुलिस से झड़प, राहुल गांधी बोले- बैरिकेड तोड़े पर कानून नहीं…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story