असम-तमिलनाडु के लिए भाजपा ने की चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति, किन्हें मिली जिम्मेदारी..?

Surya Soni
Published on: 15 Dec 2025 4:02 PM IST
असम-तमिलनाडु के लिए भाजपा ने की चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति, किन्हें मिली जिम्मेदारी..?
X
BJP Appointment Election Incharge: भाजपा ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सबको चौंका दिया। इससे पहले उनका नाम चर्चा में ही नहीं था, लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब भाजपा ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बता दें आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा लगातार बड़े फैसला ले रही है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुनाव प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुना है, जबकि सह प्रभारी के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को नियुक्त किया है।

विजयंत पांडा को मिली असम की जिम्मेदारी

तमिलनाडु के अलावा भाजपा ने सोमवार को असम के लिए भी चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। असम चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

बता दें इससे एक दिन पहले बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में कहां तेजस्वी यादव से हुई चूक..? 'MY' फेक्टर भी नहीं चला बिहार में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Surya Soni

Surya Soni

Next Story