बिपाशा बसु ने अपने कमबैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरा बच्चा बड़ा हो जाए..'

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने खुलासा किया कि वह फिल्मों में कब वापसी करेंगी। आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Pooja
Published on: 29 May 2025 5:29 PM IST
बिपाशा बसु ने अपने कमबैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा बच्चा बड़ा हो जाए..
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, ऐसे में फैंस उनके कमबैक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'अजनबी' से डेब्यू करने के बाद 'जिस्म' और 'राज' से बिपाशा ने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। आखिरी बार वह 2015 की फिल्म 'अलोन' में दिखी थीं। हालांकि, शादी और बेटी के जन्म के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हालांकि, अब उन्होंने कमबैक को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

बिपाशा कब करेंगी फिल्मों में वापसी

अब, जबकि उनके फैंस उनकी वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं। ऐसे में बिपाशा ने अपने कमबैक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' को दिए इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा, ''मैं बॉलीवुड को मिस तो करती हूं। मेरा काम है वो, लेकिन मुझे ये भी पता है बॉलीवुड मुझे कभी भूलेगा नहीं। मुझे छोड़कर कहीं जाने नहीं वाला है। लेकिन मेरा बच्चा जब बड़ा हो जाएगा, तो मैं काम शुरू करूंगी। ये एक मां के लिए मुश्किल चीज है कि हमे क्या करना चाहिए। ये मेरे अंदर भी चलता रहता है कि क्या मुझे काम करना शुरू कर देना चाहिए। मैं खुद शुरू करना चाहती हूं। मुझे लगता है अब वक्त आ चुका है कि मुझे काम शुरू करना चाहिए।''

जब बिपाशा की फोटोज हुईं वायरल

बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिनमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। बिपाशा को बढ़े हुए वजन में देखकर हर कोई चौंक गया था, क्योंकि वह बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही थीं।

बिपाशा बसु की पर्सनल लाइफ

बता दें कि बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद उन्होंने 2022 में अपनी बेटी देवी का वेलकम किया था। फिलहाल, वह अपनी बेटी देवी की परवरिश में बिजी हैं। ये भी पढ़ेंं:
Pooja

Pooja

Next Story