Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, जल्द घोषणा करेंगे तेजस्वी

Surya Soni
Published on: 7 Sept 2025 8:46 AM IST
Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, जल्द घोषणा करेंगे तेजस्वी
X
Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन भी पूरी तैयारी के साथ रण में नज़र आ रहा है। हाल ही में NDA के दलों के बीच बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मीटिंग हुई थी। बिहार बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली में डेरा भी डाला था। अब खबर आ रही है कि महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। जल्द ही तेजस्वी यादव इसकी घोषणा कर सकते हैं।

सहमति बनी, औपचारिक एलान जल्द

मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई हैं। अगले कुछ दिनों में बाकी चर्चा के बाद तेजस्वी यादव इसकी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर तक महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती हैं। बता दें महागठबंधन की समन्वय समिति की कमान तेजस्वी यादव के पास है और वे ही सीटों का बंटवारा घोषित करेंगे।

महागठबंधन में दलों की संख्या हुई आठ

बता दें बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की शनिवार को तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया ब्लॉक में दो और दलों को शामिल करने का फैसला लिया गया। ऐसे में अब बिहार महागठबंधन में दलों की संख्या बढ़कर 6 से 8 हो गई है। ये दोनों दल पशुपति कुमार पारस की RLJP और हेमंत सोरेन की JMM पार्टी बताई जा रही हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों को इंडिया गठबंधन के 8 घटक दलों के बीच बांटा जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

महागठबंधन की शनिवार को तेजस्वी यादव के घर हुई बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बड़ा बयान दिया। राजेश राम ने साफ कहा है कि सभी दलों को अपने कुछ सीटों का त्याग कर गठबंधन के बाकी दलों को एडजस्ट करना चाहिए। मतलब साफ है कि नए सहयोगियों के लिए अपनी सीटों से समझौता हर किसी को करना होगा। लेकिन यह इतना आसान नहीं है। ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में NDA के लिए सीट बंटवारा होगा मुश्किल, किस पार्टी को कितनी सीटें? बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए
Surya Soni

Surya Soni

Next Story