Bihar Politics: बिहार में NDA के लिए सीट बंटवारा होगा मुश्किल, किस पार्टी को कितनी सीटें?

चिराग पासवान की पार्टी के सांसद अरुण भारती ने सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच बड़ा बयान दिया है।

Surya Soni
Published on: 30 Aug 2025 7:18 AM IST
Bihar Politics: बिहार में NDA के लिए सीट बंटवारा होगा मुश्किल, किस पार्टी को कितनी सीटें?
X
Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गई है। बिहार में एक बार फिर जीत के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कशमकश चल रही है। हालांकि कुछ रिपोर्ट के आधार पर यह भी बात सामने आ रही है कि एनडीए में सीट शेयरिंग फार्मूला तैयार हो गया है। लेकिन जब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती तो कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा। राजनीति के कुछ जानकारों के मुताबिक बिहार में NDA के लिए सीट बंटवारा मुश्किल रह सकता है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

इस बार बिहार में पांच दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसमें बीजेपी और जेडीयू प्रमुख रूप से होंगे। जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा कि पार्टी भी सहयोगी दलों के रूप में शामिल होगी। रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू को 243 सीटों में 102 सीटें, भाजपा इस बार 101 सीट, चिराग पासवान को 20 सीटें, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 10-10 सीटें दी जाएंगी।

चिराग पासवान बढ़ाएंगे मुश्किल..?

NDA के इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर कई तरह की चर्चा सामने आ रही है। चिराग पासवान की पार्टी के सांसद अरुण भारती ने सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच बड़ा बयान दिया है। अरुण भारती ने खुलकर सीटों का आंकड़ा नहीं बताया लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि 2015 में 43 सीटों पर चुनाव लड़े थे तो इससे कम सीट लेने गुंजाइश नहीं है।

मांझी और कुशवाहा को भी बड़ी उम्मीद

NDA के इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। चिराग पासवान के अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी बिहार में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में आने वाले समय जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा कुछ ज्यादा सीटों की डिमांड रख सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता हैं कि NDA के लिए बिहार में सीट शेयरिंग फॉर्मूले इतना आसान नहीं रहने वाला हैं।
ये भी पढ़ें:
आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सार्वजनिक स्थान पर नहीं खिला सकेंगे खाना मदरसा बोर्ड के समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, जानें इसके पीछे के सियासी समीकरण
Surya Soni

Surya Soni

Next Story