बिहार चुनाव: पटना में आज होगा महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, इन मुद्दों पर हो सकते हैं वादे

Surya Soni
Published on: 28 Oct 2025 2:54 PM IST
बिहार चुनाव: पटना में आज होगा महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, इन मुद्दों पर हो सकते हैं वादे
X
Mahagathbandhan Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव में छठ महापर्व के समापन के बाद तेजी देखने को मिलेगी। बिहार में छठ का पर्व बहुत ही उत्साह और उल्लास मनाया जाता हैं। बिहार के तमाम बड़े नेताओं ने भी इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया। अब छठ महापर्व के समापन के बाद बिहार में चुनावी रैलियां और जनसभा में तेजी देखने को मिलेगी। पटना में आज महागठबंधन का घोषणापत्र जारी होगा। महागठबंधन के घोषणापत्र पर सभी की निगाहें होगी। क्योंकि तेजस्वी यादव बिहार की जनता से कई बड़े वादे कर सकते हैं।

महागठबंधन की तरफ से चुनावी घोषणापत्र

महागठबंधन के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कुछ और अहम राजनीतिक घोषणाएं की जा सकती हैं, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है। पटना में आज महागठबंधन की तरफ से चुनावी घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इस घोषणापत्र में रोजगार, महंगाई, शिक्षा और किसान जैसे मुद्दों पर वादे किए जाने की संभावना है।

शाम 4.30 बजे घोषणा पत्र होगा जारी

महागठबंधन की तरफ से मंगलवार शाम 4.30 बजे घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। महागठबंधन के घोषणा पत्र का नारा होगा बदलो सरकार , बदलो बिहार, सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय। फ़िलहाल 136 प्रखंडों में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का वादा किया गया है. ताड़ी पर लगा प्रतिबंध हटाने का वादा भी किया जाएगा। शराबबंदी क़ानून को बेहतर तरीके से लागू करने का वादा भी किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव ने साधा NDA पर निशाना

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने सीएम का चेहरा भी घोषित कर दिया है। आज हम 'तेजस्वी प्रण पत्र' जारी करने जा रहे हैं कि हम अगले 5 साल कैसे काम करने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि एनडीए अपने सीएम के नाम की घोषणा करे। उनके पास क्या योजनाएं हैं? उनका विजन क्या है और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे? ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त
Surya Soni

Surya Soni

Next Story