Bhopal Rape Case: कॉलेज की लड़कियों को नशा और रेप के बाद वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, भोपाल के फरहान गैंग से सतर्क!

Pushpendra Trivedi
Published on: 27 April 2025 5:35 PM IST
Bhopal Rape Case: कॉलेज की लड़कियों को नशा और रेप के बाद वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, भोपाल के फरहान गैंग से सतर्क!
X

Bhopal Rape Case: मुस्लिम युवक एक धर्म और उसके अनुयायियों के प्रति नफरत में हैवानियत पर उतर आए। आरोपी युवकों ने अनाथ बहनों से दुष्कर्म कर उन्हें और उनके धर्म के बारे में भद्दी-भद्दी बातें कीं। साथ ही जबरन उन्हें मांस खिलाकर धर्म भ्रष्ट किया और गांजा पिलाकर उनसे कई बार रेप किया। आरोपितों ने धर्म परिवर्तन (Love Jihad) करने के लिए भी पीड़िताओं को प्रताड़ित किया। जहांगीराबाद क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ ऐसी दरिंदगी की गई है कि सुनने वाले की भी रूह कांप जाए। बैतूल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने बताया कि वह टीआईटी कॉलेज(TIT Collage Bhopal) में बीटेक की छात्रा थी।

दोस्त के घर पर युवती से किया दुष्कर्म

साल 2022 में दूसरे वर्ष की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के ही फरहान खान से हुई थी। फरहान ने उससे दोस्ती की। वह युवती को कॉलेज के अन्य दोस्तों के साथ जहांगीराबाद स्थित एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा। वहां उसने युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। छात्रा को जब वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो फरहान ने बताया कि वह उससे प्रेम करता है। यदि वह उसके अनुसार नहीं चलेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वर्ष 2024 में फरहान ने उसे ब्लैकमेल करते हुए अपने दोस्त अबरार के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया।

छोटी बहन से भी की हैवनियत

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने परिवार में किसी से कोई बात नहीं की थी। वह अपनी बहन के साथ अशोकागार्डन में रहती थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी छोटी बहन भी कुछ दिनों से गुमसुम थी। उसने कारण पूछा तो बताया कि फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही उसने बड़ी बहन को सभी तरह की यातनाओं के बारे में बताया। पीड़िता को जब पिछले दिनों पता चला कि कॉलेज की एक अन्य युवती ने फरहान के विरुद्ध शिकायत की, तब उसने हिम्मत करके शिकायत दर्ज करवाई है।

अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे

उल्लेखनीय है कि भोपाल में एक धर्म विशेष की युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म करने वालों के इस मामले ने पुलिस का मुंह सिल दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अधिकारियों ने इसे मीडिया से छुपाकर रखा। किसी तरह से जब खुलासा हुआ तो पुलिस आयुक्त के अलावा जांच कर रहे सभी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचे। जिन थानों में प्रकरण दर्ज हुए उनके थाना प्रभारियों ने तो फोन उठाना ही बंद कर दिया। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 

पहलगाम हमला… AK-47 से हिंदुओं पर बरसी गोलियां, आखिर क्यों आतंकियों का फेवरिट है ये हथियार?

PM Modi का दर्द: पहलगाम हमले पर बोले – हर भारतीय का खून खौल रहा है

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story