Bhool Bhulaiyaa 3 : 'सिंघम' को पछाड़ 'भूल भुलैया 3' बनी सुपरहिट, कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया धन्यवाद

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने फैंस के दिल में अपनी एक्टिंग से एक अलग मुकाम हासिल किया है।

Jyoti Patel
Published on: 27 Nov 2024 2:31 PM IST
Bhool Bhulaiyaa 3 : सिंघम को पछाड़ भूल भुलैया 3 बनी सुपरहिट, कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया धन्यवाद
X
Bhool Bhulaiyaa 3 : बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने फैंस के दिल में अपनी एक्टिंग से एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और इस फिल्म को जमकर सफलता प्राप्त हुई। भूल भुलैया 3 में रूह बाबा के किरदार के लिए करती आर्यन को काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फ़िल्म की सफलता के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और साथ ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफ़िस की टक्कर पर भी चुटकी ली। मंगलवार को, कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, "याद रखने लायक लड़ाई।"

400 करोड़ की कमाई

इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 408.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। जश्न मनाने वाले पोस्टर के साथ, कार्तिक आर्यन ने लिखा, "अगर दर्शक आपके साथ खड़े हैं और आपकी कहानी पर विश्वास करते हैं तो सब कुछ संभव है। धन्यवाद। 400 करोड़ पार।" आपको बता दें, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स-ऑफिस पर टकराई। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद, हॉरर कॉमेडी ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें कई स्टार कलाकार शामिल थे। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर शामिल हैं।

अनीस बज्मी ने किया निर्दर्शन

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जिसकी शुरुआत प्रियदर्शन की 2007 की कल्ट क्लासिक भूल भुलैया से हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार मनोचिकित्सक की प्रतिष्ठित भूमिका में थे। भूल भुलैया 3 में त्रिपती डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार थे। भूल भुलैया 3 में, कार्तिक आर्यन 2022 की फिल्म से रूह बाबा की भूमिका में लौटे। तीसरे पार्ट में विद्या बालन भी 17 साल बाद मंजुलिका के रूप में वापसी की है।

कार्तिक की आगामी फिल्मे

कार्तिक की आगामी फिल्मो में आशिकी 3, शामिल है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक ड्रामा में एक नई कहानी के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा, कार्तिक अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक में अभिनय करने की अफवाह है। इसके अलावा कार्तिक हेरा फेरी 3, प्रेम की शादी और पति पत्नी और वो 2 में भी नजर आएंगे। ये भी पढ़ें : Akhil Akkineni's Engagement : नागार्जुन के बेटे अखिल की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी खबर
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story