Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में होगा भीष्म अस्पताल स्थापित, आठ मिनट में हो जाता है तैयार

Prashant Dixit
Published on: 20 Jan 2024 3:56 PM IST
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में होगा भीष्म अस्पताल स्थापित, आठ मिनट में हो जाता है तैयार
X
Ram Mandir: अयोध्या में देश का पहला भीष्म अस्पताल स्थापित हुआ है। यह दुनिया का सबसे अनूठा अस्पताल है। जो एक साथ 200 से ज्यादा गंभीर मरीजों की देखभाल कर सकता है। इस महज 70 डिब्बों वाले स्वदेशी अस्पताल को हाल में आरोग्य मैत्री के तहत भारत ने दूसरे देशों की सहायता के लिए भी तैयार किया है। यह विश्व का पहला आपदा अस्पताल है जो महज आठ मिनट के अंदर स्थापित किया जा सकता है।
भारत ने दूसरे देशों को दिए
इस महज 70 डिब्बों में आने वाले स्वदेशी अस्पताल को हाल में आरोग्य मैत्री के तहत भारत ने दूसरे देशों की सहायता के लिए भी तैयार किया है। भारत अब तक श्रीलंका और म्यांमार को अस्पताल दे चुका है। लेकिन देश के किसी शहर में पहली बार अस्पताल स्थापित किया गया है। अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र ने थ्री लेयर मॉडल लागू किया है। जिसके तहत दो आरोग्य मैत्री भीष्म अस्पताल स्थापित किए गए है।
यह भी पढ़े: राम मंदिर में प्रवेश के लिए बनेगा एंट्री कार्ड, करना होगा ये काम, जानिए…
भीष्म अस्पताल में सुविधा
राम मंदिर (Ram Mandir) के पास बन रहे भीष्म अस्पताल में वेंटिलेटर से लेकर रक्तचाप, ऑक्सीजन नापने के यंत्र मौजूद हैं। वहीं मरीजों के कंबल, दवाएं और छोटी सर्जरी में इस्तेमाल संसाधन उपलब्ध हैं। यह विश्व का पहला ऐसा आपदा अस्पताल है। जो महज आठ मिनट के अंदर स्थापित किया जा सकता है। इसे कहीं भी आपदा होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें करीब 720 किलो भार क्षमता वाले 70 बॉक्स को हेलीकॉप्टर से नीचे जमीन या नदी में फेंकने पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।
अस्पताल की लागत 2 करोड़
अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले स्थापित हो रहे भीष्म अस्पताल को तैयार करने में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आती है। यहां 16 प्राथमिक चिकित्सा बूथों को तैयार किया है जो आसपास के क्षेत्र को कवर करेंगे। योगी सरकार विभिन्न उपायों के जरिए मौजूदा चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इनमें मेला क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष, 16 प्राथमिक चिकित्सा बूथ और दो अस्थायी फील्ड अस्पताल स्थापित करना शामिल हैं। इसमें तुलसी उद्यान में 20 बिस्तरों का अस्पताल और टेंट सिटी में 10 बिस्तरों का अस्पताल शामिल है। ये चौबीसों घंटे काम करेंगे।
यह भी पढ़े: राम मंदिर में प्रवेश के लिए बनेगा एंट्री कार्ड, करना होगा ये काम, जानिए…
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story