Bharuch LokSabha Seat: गुजरात की भरूच सीट 'आप' को मिली तो अहमद पटेल की बेटी मुमताज ने किया भावुक पोस्ट...
Bharuch LokSabha Seat: इंडिया गठबंधन के लिहाज से शनिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पांच राज्यों में सीट बंटवारा हुआ है। पिछली कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच पेंच फंसा हुआ था। इसमें गुजरात की भरूच लोकसभा सीट (Bharuch LokSabha Seat) भी शामिल थी। यह सीट आप पार्टी के पास जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस के नेता रहे अहमद पटेल के बेटे और बेटी ने विरोध जताया था। लेकिन शनिवार को इंडिया गठबंधन के तहत भरुच सीट आप पार्टी के खाते में चली गई। इसके बाद अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भावुक पोस्ट किया...
मुमताज ने किया भावुक पोस्ट...
कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की बेटी राजनीति में कदम रखना चाहती है। उन्होंने इस बार अपने पिता की परंपरागत भरुच सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। लेकिन इस सीट पर आप पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। जिसके बाद से मुमताज पटेल नाराज़ चल रही थी। उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी उनके पिता के सम्मान में यह सीट उनके लिए छोड़ देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा.... https://twitter.com/mumtazpatels/status/1761278147461570701पिता की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे: मुमताज
अहमद पटेल के निधन के बाद से अभी तक उनके परिवार ने राजनीति से दुरी बना रखी थी। इस बार माना जा रहा था कि उनकी बेटी या बेटा अपने पिता की 'विरासत' यानी भरुच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन अब इस सीट को आप पार्टी को दिए जाने के बाद मुमताज पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''गठबंधन में भरूच लोकसभा सीट सुरक्षित नहीं कर पाने के लिए हमारे जिला कैडर से मैं गहराई से माफी मांगती हूं। मैं आपकी निराशा समझ सकती हूं। हम साथ आएंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।''गुजरात में आप को मिली दो सीट:
‘इंडिया’ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच शनिवार को सीट बंटवारा हो गया। इसमें गुजरात को लेकर भी दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई। बता दें गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीट है, जिसमें कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। जबकि दो सीट आप पार्टी के हक़ में गई है। इसमें गुजरात की भरूच और भावनगर सीट AAP को मिली है। गौरतलब है कि भरूच लोकसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के प्रभाव की मानी जाती थी। लेकिन अब इस पर आप पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह भी पढ़े: गुजरात के नडियाद में टैंकर और बस की भिड़ंत, बस 25 फीट नीचे खाई में गिरी, दो की मौत कई घायलOTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


