Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की यात्रा आज मणिपुर से होगी शुरू, राहुल गांधी के अगुवाई में पहुंचेगी महाराष्ट्र

Prashant Dixit
Published on: 14 Jan 2024 10:34 AM IST
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की यात्रा आज मणिपुर से होगी शुरू, राहुल गांधी के अगुवाई में पहुंचेगी महाराष्ट्र
X

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत रविवार 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर से होगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी रविवार सुबह 11 बजे इंफाल पहुंचेगी। वहां से खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। जिसके बाद राहुल गांधी थौबल पहुंचेंगे। जहां से यात्रा की शु़रुआत होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को हरी झंडी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता जुटेंगे। जिसके बाद राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा वैचारिक 
भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे। इस दौरान कई जनसभाएं होंगी। कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है। इस बारे में राहुल जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है। यह वैचारिक यात्रा सबसे बड़े लोकतंत्र में हैं। देश में आज लोकतंत्र कम एकतंत्र ज्यादा है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा परिवर्तनकारी साबित होगी। कांग्रेस को संसद में लोगों के मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। इसलिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। पीएम मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत है, कि पिछले 10 साल अन्याय काल रहा हैं।
यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’, कांग्रेस छोड़ अब शिंदे गुट में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा ?
 यात्रा में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दा 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है। उसी को ध्यान में रखते हुए ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 6,713 किलोमीटर लंबा सफर 15 राज्यों से होकर पूरा करेगी। जो यात्रा में 67 दिनों तक चलेगी जिसमें 110 जिलों की 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी। यह यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 20 जिले कवर किए जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करते हुए जनता से संवाद करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को न्यौता दिया जाएगा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप
मणिपुर में 107 किमी की यात्रा में कुल 4 जिले कवर किए जाएंगे। नागालैंड में यात्रा 257 किमी का सफर तय करेगी। जहां 5 जिले से होकर गुजरेगी। असम के 833 किमी के सफर में यात्रा 17 जिलों में जाएगी। अरुणाचल प्रदेश में 55 किमी की यात्रा में 1 जिले को कवर किया जाएगा। मेघालय में राहुल गांधी 5 किमी की यात्रा करेंगे। जो कि 1 जिले से गुजरेगी। पश्चिम बंगाल में यात्रा 523 किमी का सफर तय करेंगी।इस दौरान यात्रा 7 जिलों में पहुंचेगी। बिहार में राहुल गांधी 425 किमी लंबी यात्रा करेंगे। जो 7 जिलों को कवर करेंगी।
यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’, कांग्रेस छोड़ अब शिंदे गुट में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा ?
इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी। जहां 804 किमी के सफर में 13 जिलों में यात्रा पहुंचेगी। उड़ीसा में 341 किमी लंबी राहुल गांधी की यात्रा होगी।जो 4 जिलों से होकर जाएगी। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 536 किमी में 7 जिलों की यात्रा करेगें। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी 1,074 किमी का सफर करेंगे। जहां 20 जिलों से होकर गुजरेंगे। मध्य प्रदेश में 698 किमी राहुल गांधी की यात्रा होगी। जो कि 9 जिलों में पहुंचेगी। राजस्थान में यात्रा 128 किमी का सफर तय करेगी। जो कि 2 जिलों से होकर गुजरेगी। गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा 445 किमी की होगी। जो 7 जिलों से होकर गुजरेंगी। महाराष्ट्र में यात्रा 480 किमी लंबी होगी। यह 6 जिलों से होकर समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’, कांग्रेस छोड़ अब शिंदे गुट में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा ?
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story