Ram Mandir Scam: इस तरह के ठगो से रहे सावधान, राम मंदिर के नाम पर कर रहे लूट

Anjali Soni
Published on: 22 Jan 2024 5:50 PM IST
Ram Mandir Scam: इस तरह के ठगो से रहे सावधान, राम मंदिर के नाम पर कर रहे लूट
X
Ram Mandir Scam: राम मंदिर के दर्शन करने लिए पूरा भारत इंतज़ार कर रहा है, ऐसे में लोग चाहते हैं की वह अच्छे से दर्शन करें। परन्तु इसके चक्कर में आप अपना नुकसान मत करवा लेना। अगर आप वहां एंट्री लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन टिकट उपलब्ध है, आप अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो VIP एंट्री ले सकते हैं, परन्तु इसके चलते सरकार ने लोगों को धोकधाड़ी के लिए सावधान कर दिया है। उनके पास राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए VIP एंट्री पास के लिए इनविटेशन मैसेज आए हैं। परन्तु इसका आपको भरोसा नहीं करना है।
सरकार ने किया यूजर्स को सावधान
https://twitter.com/Cyberdost/status/1749311678448296240 आपको बता दें कि ठग पहले लोगों को VIP एंट्री पास दिलाने के लिए मैसेज करंगे, उसके साथ एक लिंक भी ऐड करंगे। साथ ही आप से कहंगे कि आप ये एंड्राइड एप्प डाउनलोड करें। सरकारी साइबर सिक्योरिटी हैंडल Cyber Dost ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है और इसमें लिखा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान : जालसाज आपको वीआईपी एंट्री के फर्जी पास के लिए धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान नंबर या वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन से बचें
अनवांटेड लिंक पर क्लिक करने से बचें
इस पोस्ट के जरिए साइबर दोस्त ये बताना जा रहे हैं कि रामलला दर्शन के नाम पर लोगो को ठग सकते हैं। ऐसा करने की वजह से आपको बहुत नुकसान पहुंच सकते हैं। अगर इस जाल में आप भी फस जाते हैं तो इसे सही करने के लिए साइबर सेल की मदद कर सकते हैं। साथ ही इसके खिलाफ कम्प्लेन भी कर सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए ये लोगों से सावधान होने के लिए कह रहे हैं।
23 जनवरी से होंगे सभी राम भक्त को दर्शन
आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। जिसके चलते लोग इसके दर्शन करने लिए बेताब है, रामलला के भक्त आज से नहीं बल्कि 23 जनवरी से कर सकेंगे। आपको बता दें कि भक्त दिन में दो बार सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक और इसके बाद शाम के 7 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। यह भी पढ़े: Celebs Reached at Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे ये सेलेब्स, सभी ने जीता फैंस का दिल OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story