गुणों का खजाना है शहतूत, गर्मियों में खाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे

शहतूत खाने के ढेर सारे फायदे होते हैं। यह आंखों से लेकर बालों तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं।

Pooja
Published on: 19 May 2025 7:58 PM IST
गुणों का खजाना है शहतूत, गर्मियों में खाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे
X
गर्मियों के मौसम में लोगों को खाने से ज्यादा पानी पीना अच्छा लगता है। दरअसल, गर्मियों में पल-पल में प्यास लगती रहती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसे डिहाईड्रेशन भी कहा जाता है। ऐसे में इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए, जो आपकी बॉडी में पानी की पूर्ति करने के साथ-साथ शरीर को पोषक तत्व भी दे। इन्हीं फलों में से एक है शहतूत। शहतूत नेचुरली मीठे होते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको शहतूत खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए बताते हैं-

इम्युनिटी को बनाए मजबूत

जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम होता रहता है, उनकी इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए शहतूत का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि यह विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

पाचन तंत्र को करे दुरुस्त

आजकल ज्यादातर लोग सिटिंग जॉब करते हैं, जिससे पाचन खराब हो सकता है। ऐसे में शहतूत का सेवन किया जा सकता है। यह फाइबर से भरपूर फल पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

शहतूत ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का भी काम करता है। दरअसल, यह भले ही मीठा होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

आंखों और बालों के लिए फायदेमंद

शहतूत आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, शहतूत में विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके अलावा, यह बालों को मजबूत बनाकर उनमें नेचुरल शाइन भी लाता है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story