हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है घी-पानी का सेवन, ऐसे करें इस्तेमाल

यदि आप पानी में घी को मिलाकर पीते हैं, तो इससे ढेर सारे फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह हेल्थ के लिए किस तरह फायदेमंद होता है।

Pooja
Published on: 20 May 2025 4:19 PM IST
हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है घी-पानी का सेवन, ऐसे करें इस्तेमाल
X
आजकल की इस भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अक्सर अपना ध्यान नहीं रख पाते। वहीं, वर्क स्ट्रेस और दिनभर की भागदौड़ इतनी थका देने वाली होती है कि अगर आपको सुकून भरी नींद न मिले, तो आप अगली सुबह फ्रेश फील नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अगर आप रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आइए आपको पानी में घी मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

देसी घी आंतों को साफ करके पाचन को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को गैस या कब्ज की दिक्कत होती है, उनके लिए पानी में घी को मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं।

अच्छी नींद लाए

अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है और आप सुबह को बेहतर महसूस नहीं कर पाते हैं, तो आपके लिए यह नुस्खा अच्छा रहेगा। दरअसल, पानी में घी मिलाकर पीने से दिमाग शांत रहता है और रात को बार-बार आपकी नींद नहीं खुलती है और अच्छी नींद आती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

घी का सेवन हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है। दरअसल, घी में कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आपको भी जोड़ों के दर्द की समस्या होती है, तो आप घी और पानी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

घी को पानी में मिलाकर पीने से स्किन में भी काफी ग्लो आता है और बाल भी मजबूत होते हैं। दरअसल, घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से नमी देते हैं। इसके साथ ही यह बालों में भी चमक लाता है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story