अमरूद की पत्तियां होती हैं सेहत का खजाना, इम्युनिटी बढ़ाने से डायबिटीज तक में है फायदेमंद

यहां हम आपको अमरूद की पत्तियों से बने काढ़े के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।

Pooja
Published on: 5 Jun 2025 8:02 PM IST
अमरूद की पत्तियां होती हैं सेहत का खजाना, इम्युनिटी बढ़ाने से डायबिटीज तक में है फायदेमंद
X
अमरूद खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही लाभकारी भी होता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद की पत्तियां भी सेहत के लिहाज से काफी असरदार होती है। यह किसी दवाई से कम नहीं होती है। अगर आप रोज अमरूद की पत्तियों को उबालकर पिएं, तो यह कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। आइए आपको अमरूद की पत्तियों का रस पीने के फायदे बताते हैं।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पीने से ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं, तो शुगर लेवल को बैलेंस करती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पी सकते हैं।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

जिन लोगों को कमजोर पाचन, अपच, पेट फूलने और गैस की समस्या रहती है, उन लोगों के लिए भी अमरूद की पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण रहते हैं, जो आंतों की सफाई करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आपको वजन कम करने में समस्या हो रही है, तो आप अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पी सकते हैं। यह वेट लॉस करने में मददगार होती हैं। साथ ही इससे शुगर खाने की इच्छा भी कंट्रोल में रहती है।

इम्युनिटी करे मजबूत

आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद की पत्तियों का काढ़ा इम्युनिटी भी मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बदलते मौसम में आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचानेके लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा ऐसे बनाएं

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाने के लिए 2 कप पानी में 5 अमरूद की पत्तियां डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं। फिर इसे छान लें और गुनगुना ही पिएं। इस पानी का सेवन सुबह को खाली पेट करना चाहिए। हफ्ते में आप इसे 3-4 दिन पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story