Congress: लोकसभा चुनाव से पहले अलका लांबा को मिली महिला कांग्रेस की कमान, एनएसयूआई के अध्यक्ष बने वरुण चौधरी
Congress: कांग्रेस (Congress) ने चांदनी चौक से पूर्व विधायक और पूर्व दिल्ली विश्विद्यालय की अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह महिला कांग्रेस (Congress) के वर्तमान अध्यक्ष नेटा डिसूजा की जगह लेंगी। वहीं दिल्ली के वरुण चौधरी को एनएसयूआई की कमान सौंप दी गई है। वह एनएसयूआई के वर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन की जगह लेंगे।
अलका लांबा का राजनीतिक सफर
महिला कांग्रेस (Congress) की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा ने राजनीतिक सफर 1994 में शुरू किया था। तब उन्हें NSUI में कन्वीनर का पद मिला था। इसके बाद 1997 में अलका लांबा एनएसयूआई की अध्यक्ष बनीं। जिसके बाद 2002 में अलका लांबा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनी। इसके बाद अलका ने 2003 में बीजेपी नेता मदन लाल खुराना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें हार का सामना करना पड़ा। जिसके 10 साल बाद 2014 में अलका लांबा कांग्रेस (Congress) छोड़ करके आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। यह भी पढ़े: भाई को CM बनाने के लिए कभी कांग्रेस से लड़ी, अब थाम लिया YS शर्मिला ने उसी का हाथ, जानें वजहविधानसभा चुनाव में अल्का की जीत
जिसके बाद वह 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव में उतरी और जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर और फिर से कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई। वह 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव मैदान में उतरी। लेकिन एक बार फिर हार का सामना कर पड़ा। अभी बीते अगस्त में जब कांग्रेस (Congress) सीडब्ल्यूसी का पुनर्गठन किया गया, तो अलका लांबा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया था।एनएसयूआई अध्यक्ष बने वरुण चौधरी
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने 5 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए। इनमें हरियाणा से विशाल चौधरी, दिल्ली से वरुण चौधरी, राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा के नाम शामिल थे। जब NSUI अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने इंटरव्यू लिए तब साथ में प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। इनमें से वरुण चौधरी का चुनाव किया गया। आपको बता दें वरुण चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सबसे युवा सचिव रहे हैं। यह भी पढ़े: भाई को CM बनाने के लिए कभी कांग्रेस से लड़ी, अब थाम लिया YS शर्मिला ने उसी का हाथ, जानें वजहOTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


