Basant Panchami 2024: इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

Juhi Jha
Published on: 6 Feb 2024 12:10 PM IST
Basant Panchami 2024: इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बसंत पंचमी (Basant Panchami) 2024 के रूप में मनाए जाने की पंरपरा है। इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन मुख्य रूप से मां सरस्वती की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। क्योंकि इस दिन ही ज्ञान, बुद्धि, कला, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। बसंत पंचमी का दिन सभी मांगलिक कार्यो के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विधिवत रूप से
मां सरस्वती
की पूजा करने से साधकों पर मां की कृपा बसरती है। इसके अलावा ​इस दिन मां सरस्वती को कुछ प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। आइए जानते है बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कौनसी चीजों का भोग लगाना चाहिए।
1. केसर खीर का लगाए भोग
Basant Panchami 2024 बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान केसर के खीर का भोग लगाए। भोग के लिए आप चावल में पीला केसर या फिर पीले चावलों का ही प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा आप चावल से ही बना फिरनी का भोग भी लगा सकते हे। इसके लिए आप चावल को पीस कर दूध में पीसे हुए चावल को घोटा जाता है और उसके बाद उसमें केसर मिलाकर मां सरस्वती को भोग लगाया जाता है।
2. लड्डू का भोग
Basant Panchami 2024 हम सभी जानते है कि बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। क्योंकि पीला रंग मां सरस्वती को अति​प्रिय माना गया है। इसलिए इस दिन आप मां सरस्वती को पीले रंग के लड्डू जैसे बूंदी या फिर बेसन से बने लड्डूओं का भोग लगा सकते है। इस दिन देसी घी से बने लड्डूओं का ही भोग लगाए। इन लड्डूओं को आप घर में ही आसानी से तैयार कर सकते है। ऐसा करने से मां सरस्वती के साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और साथ ही विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होती है।
3. चने दाल का हलवा
Basant Panchami 2024 बसंत पंचमी के दिन आप मां सरस्वती को चने दाल से बने हलवे का भी भोग लगा सकते है या फिर चावल में केसर डालकर उसका हलवा बना सकते है। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती है और साधक को सुख समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
4. रबड़ी का लगाए भोग
Basant Panchami 2024 साधक चाहे तो बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती को घर में बने रबड़ी का भी भोग लगा सकते है। रबड़ी में आप केसर और फूड कलर का इस्तेमाल कर सकते है। माना जाता है कि मां सरस्वती को रबड़ी का भोग अत्यंत पसंद है और मां इस भोग को खुशी खुशी जरूर ग्रहण करेंगी।
5. मालपुए का लगाए भोग
Basant Panchami 2024 अगर आप चाहे तो बसंत पंचमी के दिन मालपुए का भोग भी लगा सकती है। अगर आपके बच्चों के ​करियर में किसी प्रकार की बाधा आ रही है और बार बार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन मां को मालपुए का भोग लगाएं। ऐसा करने से बच्चो की बुद्धि तेज होती है। यह भी पढ़े: Top Trending Destinations For 2024: इस साल घूमने के लिए ये हैं वर्ल्ड के टॉप 10 ट्रेंडिंग डेस्टिनेशंस, देखें लिस्ट OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story