Haldwani Violence: खुफिया रिपोर्ट पर अमल नहीं होने से सुलगा था बनभूलपुरा ! जानें पूरा घटनाक्रम
Haldwani Violence: हल्द्वानी नगर निगम की टीम बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को अवैध मदरसे को तोड़ने पहुंची थी। उसी समय पूरा क्षेत्र उपद्रव और दंगे की आग में सुलग पड़ा था। उससे पहले खुफिया रिपोर्ट पर प्रशासन ने अमल नही किया था। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही की भारी कीमत हल्द्वानी (Haldwani violence) को चुकानी पड़ी है। इस दंगे में 6 लोग की मौत हो गई। वहीं 300 से ज्यादा लोग गंभीर चोटिल हुए है।
खुफिया विभाग की रिपोर्ट
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कार्यालय को घटनाक्रम के बारे में फीडबैक मिला है। उसके अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले खुफिया विभाग ने रिपोर्ट हल्द्वानी (Haldwani violence) प्रशासन को दी थी। खुफिया रिपोर्ट से अवगत कराया गया था, कि अतिक्रमण अभियान शुरू करने से पहले आबादी क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करा लिया जाए। जिससे किसी भी तरह की उपद्रव या पथराव की संभावना का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़े: जेएनयू में चुनाव से पहले बवाल, दो छात्र संगठनों की आपस में झड़प, कई घायलखुफिया रिपोर्ट की अनदेखी
इस खुफिया रिपोर्ट में अभियान से पहले पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की बात भी कहीं गई थी। जिससे विवाद उपद्रव और दंगा की स्थिति बनने पर हल्द्वानी (Haldwani violence) में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए तत्काल एक्शन लिया जा सके। इस रिपोर्ट में कई अन्य सावधानी रखने की बातें कहीं गई थी। इस पूरी कार्रवाई में खुफिया रिपोर्ट की अनदेखी हुई और अतिक्रमण अभियान बिना पूरी तैयारी के शुरू कर दिया गया था।अतिक्रमण हटाने पर दंगा
हल्द्वानी (Haldwani violence) में गुरूवार को नगर निगम टीम अतिक्रमण ढहाने पहुंची थी। तभी स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और विरोध करने लगे। लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। फिर बवाल बढ़ने पर जेसीबी, पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी गई। इस बवाल में गोली लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह भी पढ़े: पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन भारत रत्न से होगे सम्मानितOTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


