पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान! स्वतंत्रता का ऐलान, क्या नया देश बनेगा? जानिए आगे क्या होगा

Rajesh Singhal
Published on: 15 May 2025 7:42 AM IST
पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान! स्वतंत्रता का ऐलान, क्या नया देश बनेगा? जानिए आगे क्या होगा
X
Balochistan Independence: भारत के साथ सीजफायर समझौते के बाद पाकिस्तान थोड़ी राहत की सांस ले रहा होगा। लेकिन दूसरी ओर बलूचिस्तान ने उसकी धड़कनें तेज कर दी है। बलूच में एक बार फिर से पाकिस्तान विरोधी स्वर बुलंद होने लगे हैं। बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वैश्विक नेताओं से समर्थन की अपील की है।

"बलूच अब पाकिस्तानी नहीं"

बलूच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश के ज़रिए साफ कर दिया कि बलूच अब खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने लिखा...बलूचों को पाकिस्तानी कहना बंद करें। हमने एक राष्ट्रीय फैसला ले लिया है....अब हम अपनी नस्ल, अपनी संस्कृति और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भारतीय मीडिया, यूट्यूबर्स, और बौद्धिक समुदाय से अनुरोध किया कि वे बलूचों की पहचान को पाकिस्तान से जोड़कर न देखें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी आवाज को बुलंद करें।

"पाकिस्तान ने सहायता से आतंक फैलाया"

मीर यार बलोच ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को जो अरबों डॉलर की सहायता और कर्ज मिले, उनका उपयोग जनकल्याण के बजाय आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया गया। उन्होंने दावा किया कि 1947 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने अमेरिका, IMF और विश्व बैंक से जो सहायता प्राप्त की, उसका बड़ा हिस्सा कट्टरपंथी संगठनों को खड़ा करने और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने में झोंक दिया गया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सैनिकों की हत्याओं के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क थे, जिन्हें अमेरिका से ही मिली सहायता से पाला गया।

बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा?

मीर यार बलोच ने दावा किया कि बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान से अलग होने का निर्णय ले लिया है और अब यह पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों, खासतौर पर संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि पाकिस्तान के "आतंकी व्यवहार" पर संज्ञान लिया जाए और बलूचिस्तान पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई जाए।

POK की  मांग पर भारत का किया समर्थन

बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत की PoK को खाली कराने की मांग का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर इस क्षेत्र को खाली करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया। मीर यार ने कहा कि 14 मई 2025 को बलूचिस्तान पाकिस्तान से पीओके खाली करने के लिए कहने के भारत के फैसले का पूरा समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से पीओके को तुरंत छोड़ने का आग्रह करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने बात नहीं मानी, तो 93000 सैनिकों की ढाका जैसी एक और शर्मनाक हार के लिए सिर्फ पाकिस्तानी सेना के लालची जनरल जिम्मेदार होंगे, जो PoK की जनता को मानव ढाल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें:
Made in India की ताकत: दुनिया में गूंज रही है भारत के डिफेंस सेक्टर की धमक भारत को मिला एक और नया काउंटर ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’, ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण, जानिए क्या है इसकी खासियत?
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story