Bad Food Combination with Honey: शहद के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये चीजें, वरना सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

शहद सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। शहद में बहुत से नेचुरल गुण होते हैं।

Jyoti Patel
Published on: 13 April 2025 12:59 PM IST
Bad Food Combination with Honey: शहद के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये चीजें, वरना सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
X
Bad Food Combination with Honey: शहद सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। शहद में बहुत से नेचुरल गुण होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। शहद में नेचुरल मीठा होता है। शहद के सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है जो की हार्ट के लिए बहुत लाभदायक है। लोग ज्यादातर वजन कम करने के लिए सेहत का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बना रहता है। शहद पाकाहन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शहद को हर चीज़ के साथ नहीं खाया जाता है। कुछ ऐसी चीज़े जिनके साथ शहद खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।आज हम आपको ऐसी चीज़ो के बारे में बताएँगे जिनका सेवन शहद के साथ करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्म पानी और शहद

लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी के साथ शहद का उपयोग करते हैं। लेकिन कभी कभी लोग शहद को ज्यादा उबलते हुए पानी में डालकर पीते हैं। ऐसा करने से शहद टॉक्सिक हो जाता है। जिसके कारण आपको पाचन संबंधी समस्याएं, मेटाबॉलिज्म का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए शहद गुनगुने पानी में ही ले ज्यादा गर्म या उबलते पानी में शहद मिक्स करने की गलती बिल्कुल नहीं करें। इसके अलावा गर्म दूध, चाय और कॉफी में भी शहद नहीं मिलाना चाहिए।

नॉन-वेज फूड और शहद

शहद का सेवन कभी भी नॉन-वेज के साथ नहीं करना चाहिए। शहद को कभी फिश और मीट के साथ नहीं खाना चाहिए। क्योकि शहद और मीट का पाचन अलग-अलग तरीके से होता है। दोनों चीज़ो का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता हैं। जिसके खाना पचाने में काफी मुश्किल होती है, और आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच, ब्लोटिंग और बेचैनी हो की परेशानी हो सकती है। नॉनवेज खाने के एक घंटे बाद शहद का सेवन करना चाहिए।

फरमेंटेड फूड और शहद

शहद का सेवन फरमेंटेड फूड के साथ नहीं करना चाहिए। कुछ लोग शहद का सेवन अचार, दही, किमची जैसे फरमेंटेड फूड के साथ करते हैं। इसके कारण डाइजेशन की परेशानी होती है। फरमेंटेड फूड में प्रोबायोटिक्स पाए जातें हैं। शहद की तुलना में इनका पीएच लेवल अलग होता है। इसके कारण ब्लोटिंग, अपच आदि की शिकायत होने लगती है। ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story