सावधान! दही के साथ ये 5 चीजें खाने से बिगड़ सकती है आपकी हेल्थ और स्किन

दही का सेवन घरों में आम है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Jyoti Patel
Published on: 5 April 2025 3:48 PM IST
सावधान! दही के साथ ये 5 चीजें खाने से बिगड़ सकती है आपकी हेल्थ और स्किन
X
Bad Combination With Curd: गर्मियों में दही का सेवन भारतीय घरों में आम है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हालांकि, कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं जो दही के इन फायदों को कम कर सकते हैं। दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए,। दही के साथ कुछ खास चीजों के साथ खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फ़ूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएँगे जिन्हे दही के साथ परहेज करना चाहिए।

फ्रूट्स के साथ नहीं करें सेवन

यह कहा जाता है कि दही को फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप दही में संतरा, चकोतरा, अनानास या कीवी मिलाकर खाते हैं तो आपका पाचन बिगड़ सकता है। आयुर्वेद के हिसाब से यह सही नहीं है और इससे पेट की समस्या हो सकती है।

दही के साथ नहीं खाएं मसालेदार चीजें

हम अक्सर दही को मसालेदार चीजों के साथ खाते हैं। लेकिन मसालेदार चीजें पेट को गरमाती हैं और दही ठंडा होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में तालमेल बिगड़ जाता है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे खाना हजम होने में भी परेशानी होती है।

मछली के साथ

आयुर्वेद के अनुसार, मछली और दही का मेल अच्छा नहीं होता। अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो आपका हाजमा खराब हो सकता है। यही वजह है कि पेट की समस्याओं से बचने के लिए मछली और दही को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए।

अंडे का सेवन (Bad Combination With Curd)

यह कहा जाता है कि अंडे और दही को साथ में नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों ही प्रोटीन से भरे होते हैं। इसलिए, अगर आप इन्हें एक साथ खाते हैं तो आपका पेट इन्हें पचा नहीं पाएगा और आपको परेशानी हो सकती है।

टमाटर का सेवन (Bad Combination With Curd)

यह कहा जाता है कि दही और टमाटर को कभी भी मिलाकर (Bad Combination With Curd)नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट खराब हो सकता है और आपको पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है। ये भी पढ़ें :
  • Navratri Special: नवरात्रि व्रत के पहले दिन माता को मखाने के खीर का लगाएं भोग , जानिए रेसिपी Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी अकेलेपन में खुद से करता है बात? जानें इसका कारण
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story