Baba Bageshwar: मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद बागेश्वर बाबा ने किसे दी नशा, नींद और नारी से दूर रहने की सलाह?

Pushpendra Trivedi
Published on: 30 March 2025 4:49 PM IST
Baba Bageshwar: मेरठ के ब्लू ड्रम कांड के बाद बागेश्वर बाबा ने किसे दी नशा, नींद और नारी से दूर रहने की सलाह?
X

Baba Bageshwar: मेरठ में हुई वारदात ने रिश्तों को तार-तार करने का काम किया। एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। मन इतने से भी नहीं पसीजा तो शव के टुकड़े कर एक ड्रम में डालकर सीमेंट से चिनाई कर दी। इस वारदात के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया। ना सिर्फ मेरठ बल्कि पूरे भारत ने इस मामले पर चिंता जाहिर की। हर इंसान की जुबान पर इस घटना की चर्चा थी। इस हत्याकांड पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी।

यह बोले बागेश्वर बाबा

सौरभ हत्याकांड पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी काफी कुछ कह दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ का ब्लू ड्रम बहुत फेमस है। उन्होंने कहा कि जहां बरसात नहीं होती वहां की फसलें खराब हो जाती हैं और जहां संस्कार नहीं होते वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं। बागेश्वर सरकार की मानें तो टीवी सीरियलों की वजहों से इस तरह की बिगड़ेल औलाद पैदा हो रही है। इसी वजह से ऐसे कांड हो रहे हैं। महाराज ने कहा कि अगर बच्चों को सक्सेस पानी है तो उन्हें नशा, नींद और नारी से दूर रहना होगा।

Baba Bageshwar

बिगड़ते संस्कार को बताया जिम्मेदार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ते हुए संस्कार, रामचरित मानस से दूरी और पाश्चात संस्कृति की टीवी सीरियलों की वजह से है। बाबा ने कहा कि ऐसी घटना समाज में नैतिक पतन को दर्शाती हैं इससे बचने के लिए भारतीय संस्कृति की ओर लौटना जरूरी है। टीवी और मोबाइलों की वजह से देश में की तरह के कांड हो रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए बाबा ने कहा कि अगर सफलता पानी है तो नशा, नींद और नारी से दूर रहना होगा।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने की वापसी, लोगों से मांगी माफी, कहा - यह पुनर्जन्म है

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story