Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर आन्दोलन के वो चेहरे जो कभी भुलाए नहीं जा सकते...

Bodhayan Sharma
Published on: 16 Jan 2024 10:33 PM IST
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर आन्दोलन के वो चेहरे जो कभी भुलाए नहीं जा सकते...
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ayodhya Ram Mandir: सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में अयोध्या के राम मंदिर की चर्चा है। पर इस आन्दोलन में कितने ही भक्तों की जानें गयीं और कितनों ही उम्मीदों के सहारे अपनी बाकि जिंदगी निकाली। पर इस आन्दोलन में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके सहयोग और बलिदान के सहारे आज यहाँ तक आए हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।
राम मंदिर आन्दोलन जिसकी सैंकड़ों सालों पहले रखी गई नींव
अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण अपने अंतिम चरण पर है। पर इसका निर्माण सिर्फ पैसों से होना होता तो भारत में दानवीरों की कमी नहीं है। राम मंदिर आस्था का वो पुंज है जहाँ के निर्माण में काम करने वाले एक गरीब मजदूर ने भी वहां से मजदूरी लेने के लिए मना कर दिया। ऐसे में 500 साल पहले रखे आन्दोलन की नींव पर आज मंदिर बन रहा है।
राम मंदिर आन्दोलन में नेतृत्व करते चेहरे
इस राम मंदिर के लिए होने वाले आन्दोलन (Ayodhya Ram Mandir) में मुख्य भूमिका में रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, महंत राम चन्द्रदास परमहंस, विश्व हिन्दू परिषद् और संघ के मुखिया अशोक सिंगल, संत देवराहा बाबा, भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भाजपा की शीर्ष की नेत्री उमा भारती शमिल थे। कोठारी बंधुओं के बलिदान को कैसे ही भुलाया जा सकेगा। ये वो नाम हैं जिन्होने किसी न किसी तरीके से इस मुद्दे जो जिन्दा रखा और आज इन सारे किरदारों के नींव में लगे होने के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है।
राजनैतिक और धार्मिक परिपेक्ष की पृष्टभूमि
अयोध्या का राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) हमेशा से धार्मिक मुद्दा रहा, परन्तु जब भारतीय जनता पार्टी ने इसको धार्मिक से राजनीति की सड़क पर मोड़ा तब ये आम जनता और राम भक्तों के लिए आशा के सूर्य की तरह आगे बढ़ा। राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव लड़ा। भाजपा में इस मुद्दे के लिए भाजपा के कई नेताओं की प्रत्यक्ष भूमिका रही है। जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी और उमा भारती वो नाम हैं जो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरवाने के लिए आन्दोलन की प्रथम पंक्ति में नज़र आए। उमा भारती ने सिर मुंडवा कर अयोध्या की तरफ कूच किया था। राम मंदिर के आन्दोलन का इतिहास भी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की तरह ही अपना स्थान हमेशा रखेगा।
यह भी पढ़ें –
Ram Mandir Ground Report: ओटीटी की टीम पहुंची अयोध्या के शरद – राम कोठरी स्मृति संघ, कोठारी बंधुओं की बहन आज पहुंचेंगी अयोध्या
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story