Assam के सीएम हिमंत सरमा बोले- राहुल गांधी के बॉडी डबल का नाम-पता सब बताऊंगा, न्याय यात्रा पर लगा चुके गंभीर आरोप

Prashant Dixit
Published on: 28 Jan 2024 12:15 PM IST
Assam के सीएम हिमंत सरमा बोले- राहुल गांधी के बॉडी डबल का नाम-पता सब बताऊंगा, न्याय यात्रा पर लगा चुके गंभीर आरोप
X
Assam News: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनके हमशक्ल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब असम (Assam) के सीएम से उनके दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जल्द राहुल गांधी के बॉडी डबल का नाम-पता भी बताएंगे।
बॉडी डबल का नाम-पता बताऊंगा
असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शनिवार के दिन सोनितपुर जिले में थे। वहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं ऐसे ही बातें नहीं बोलता हूं, बॉडी डबल का नाम और कैसे ये सब किया गया, इसकी पूरी जानकारी दूंगा। बस कुछ दिनों का इंतजार करिए। मैं रविवार को डिब्रूगढ़ में रहूंगा और अगले दिन गुवाहाटी जाऊंगा। एक बार मैं गुवाहाटी पहुंच जाऊंगा, उसके बाद मैं हमशक्ल का नाम और पते की जानकारी भी साझा कर दूंगा।
यह भी पढ़े: बिहार में बहुमत का 122 का जादुई आंकड़ा, नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद कैसे बनेगी नई सरकार, समझें सीटों का पूरा गणित
यात्रा में बॉडी डबल का इस्तेमाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय को लेकर असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि ये काफी हैरानी भरा है कि राहुल गांधी के बॉडी डबल का यात्रा में इस्तेमाल हो रहा है। बस के बाहर राहुल गांधी खुद नहीं आते हैं, बल्कि अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।
राहुल गांधी पर असम में मुकदमा
इससे पहले मंगलवार 23 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए थे। इसके बाद सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने डीजीपी को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया था। असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच बराबर असम में नोक-झोंक देखने को मिली है।
यह भी पढ़े: बिहार में बहुमत का 122 का जादुई आंकड़ा, नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद कैसे बनेगी नई सरकार, समझें सीटों का पूरा गणित
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story