Article 370: इन देशों में बैन हुई यामी गौतम की एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म आर्टिकल 370, जानें क्या है वजह
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Article 370: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर (Article 370) की नई एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म आर्टिकल 370 फाइनली 23 फरवरी,शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसकी वजह से फिल्म मेकर्स और यामी के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार खाड़ी के कई देशों में आर्टिकल 370 के रिलीज पर बैन लगा दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिकल 370 इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे खाड़ी देशों में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई है। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई सुपरहिट एरियल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' को भी खाड़ी देशों ने रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इन सभी विवादों के बीच में सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात इस फिल्म की रिलीज पर बैन नहीं लगाया था।
इन देशों में नहीं होगी रिलीज आर्टिकल 370:-
खबरों के अनुसार यामी गौतम की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म आर्टिकल 370 खाड़ी के कई देशों में रिलीज नहीं होगी। जिसमें बहरीन, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब,यूएई और कतर समेत कई देश शामिल है। फिलहाल खाड़ी देशों में इस फिल्म को बैन करने की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इस्लामिक देश होने की वजह से उन्होंने कश्मीर पर बनी इस फिल्म का विरोध किया है।जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म आर्टिकल 370 की कहानी कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने और उस दौरान सरकार को किन और किस तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ा पर आधारित है। फिल्म की कहानी को 6 भाग में बांटा गया है। जिसमें कश्मीर की राजनीति से लेकर सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को हटाने के प्रयास को दिखाया गया है।View this post on Instagram
साल में दूसरी फिल्म पर लगा बैन:-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिकल 370 इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे खाड़ी देशों में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई है। इससे पहले इसी साल रिलीज हुई सुपरहिट एरियल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' को भी खाड़ी देशों ने रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इन सभी विवादों के बीच में सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात इस फिल्म की रिलीज पर बैन नहीं लगाया था। पीएम मोदी ने फिल्म आर्टिकल 370 की तारीफ:-
वहीं दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिकल 370 की तारीफ की थी। पीएम मोदी ने जम्मू में एक सभा को संबोधित करते हुए फिल्म आर्टिकल 370 के बारे में कहा था मैंने सुना है कि इस हफ्ते आर्टिकल 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह अच्छी बात है क्योंकि इस फिल्म के जरिए लोगों को सही जानकारी मिलने में मदद मिलेगी। वहीं पीएम मोदी के इस भाषण पर यामी गौतम ने प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि पीएम मोदी को आर्टिकल 370 के बारे में बात करता देखना हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने में हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बता दें कि इस फिल्म में यामी गौतम के साथ प्रियामणि, किरण करमरकर और अरुण गोविल मुख्य भूमिका में है। यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela Birthday: उर्वशी रौतेला ने बनाया अपना स्पेशल बर्थडे, हनी सिंह के साथ काटा 24 कैरेट सोने का केक OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।View this post on Instagram
Next Story


