Arjun Meghwal: विरोध तो CAA का भी किया था, लागू हुआ ना ? ममता बनर्जी पर क्या बोले अर्जुन मेघवाल?

Vivek Chaturvedi
Published on: 11 April 2025 5:22 PM IST
Arjun Meghwal: विरोध तो CAA का भी किया था, लागू हुआ ना ? ममता बनर्जी पर क्या बोले अर्जुन मेघवाल?
X
Arjun Meghwal On Waqf Act: वक्फ संशोधन विधेयक अब कानून बनकर लागू भी हो चुका है, मगर विपक्ष अब भी सरकार पर हमलावर है। (Arjun Meghwal On Waqf Act) कांग्रेस से लेकर AIMIM तक के नेताओं की ओर से मोदी सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं। वक्फ एक्ट के विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे विरोध पर अब केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल का बयान आया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर तंज कसा है।

जब मौका था तब क्यों नहीं बोले राहुल गांधी?

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वक्फ कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दलों पर हमला बोला है। मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में बात क्यों नहीं की? जब बोलने का मौका था तब राहुल क्यों नहीं बोले? मेघवाल ने कहा कि वक्फ कानून गरीब मुसलमानों के हित में है। वक़्फ की जमीन बताकर पूरे गांव को कब्जे में लिया गया है। हमारे पास कई लोगों की इस तरह की शिकायतें मिलीं थीं। तब यह संशोधन किया गया है।

CAA का भी विरोध किया, लागू हुआ ना?

वक्फ कानून को लेकर विरोध करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। मेघवाल ने कहा कि ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। मेघवाल ने कहा कि ममता बनर्जी ने CAA का भी विरोध किया था, वह भी लागू हुआ। केंद्र का कानून पूरे देश में लागू होता है, वक्फ कानून भी लागू होगा। Arjun Meghwal On Waqf Act

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर पर भ्रम पर फैलाया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है। कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया। हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान को लेकर भ्रम फैलाया। जबकि भाजपा ने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दीक्षा भूमि, चैत्यभूमि से लंदन में डॉक्टर अंबेडकर स्मारक तक का विकास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा आरक्षण भी खत्म करने की है।
यह भी पढ़ें: वक्फ कानून पर ममता के मंत्री ने दी धमकी, कहा- ‘हम 50 जगहों पर 10 हजार लोग लाएंगे और....’
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: क्या ELI भी सिर्फ एक और जुमला? राहुल गांधी ने किस योजना को लेकर बोला केंद्र पर हमला
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story