बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार,जानिए किन राज्यों में बदले गवर्नर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर बिहार, केरल, मणिपुर और ओडिशा के राज्यपालों में बड़ा फेर बदल हुआ है। आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Girijansh Gopalan
Published on: 24 Dec 2024 10:32 PM IST
बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार,जानिए किन राज्यों में बदले गवर्नर
X
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अब उनकी जगह पर हरिबाबू को नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा भी राष्ट्रपति मुर्मू के आदेश पर बिहार, मिजोरम,केरल और मणिपुर के राज्यपाल बदले गए हैं। जानिए कहां पर कौन नया राज्यपाल बना है।

रघुबर दास ने दिया इस्तीफा

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति मुर्मू के आदेश पर अब हरिबाबू को नया राज्यपाल बनाया गया है।

इन राज्यों में बदले राज्यपाल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने मिजोरम के गवर्नर हरि बाबू को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है।

बिहार के राज्यपाल अब बने केरल के गवर्नर

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ को अब केरल का नया गवर्नर बनाया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर राज्यपालों के पद में इतना बड़ा फेरबदल हुआ है।

मणिपुर को लेकर सरकार अलर्ट

बता दें कि मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार लगातार अलर्ट मोड पर बनी हुई है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि सरकार ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त की है। मणिपुर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और गृह मंत्रालय के आदेश कई कंपनियां वहां तैनात हैं। ये भी पढ़ें:जयशंकर के दौरे से पहले अमेरिका ने बांग्लादेश को चेताया, हिन्दू हिंसा को लेकर यूनुस को लताड़ा
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story