मुल्तानी मिट्टी टैनिंग दूर कर स्किन को पहुंचाए ठंडक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

यहां हम आपको टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल और उसके अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Pooja
Published on: 29 May 2025 5:56 PM IST
मुल्तानी मिट्टी टैनिंग दूर कर स्किन को पहुंचाए ठंडक, जानें कैसे करें इस्तेमाल
X
गर्मियों में तेज धूप में बाहर निकलना किसी सिर दर्द से कम नहीं होता है। हालांकि, अगर आप बाहर जा रही हैं, तो स्किन का डल होना और टैन होना लाजमी है। इसके अलावा, गर्मी में स्किन पर जलन और घमौरिया भी हो जाती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप गर्मियोंं में स्किन पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाते हैं, तो यह टैनिंग तो दूर करता ही है, साथ ही स्किन को ठंडक भी देता है।

स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

बता दें कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ सनबर्न ही नहीं हटाती है, बल्कि स्किन के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होती है। आइए आपको मुल्तानी मिट्टी के स्किन के लिए ढेर सारे फायदों के बारे में बताते हैं।
  • स्किन की जलन और सूजन को दूर करे
  • त्वचा की गंदगी निकालकर नेचुरली डिटॉक्सीफाई करे
  • टैनिंग को कम कर स्किन की रंगत को निखारे
  • त्वचा को मुलायम बनाए
  • त्वचा की खुष्की दूर कर त्वचा में नमी बनाए रखे

मुल्तानी मिट्टी का कैसे करें इस्तेमाल?

वैसे, तो मुल्तानी मिट्टी को आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए पहले मुल्तानी मिट्टी को पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसके एक चम्मच पाउडर को 3 चम्मच गुलाबजल में भिगोकर रख दें। जब पाउडर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए, फिर इसे अच्छे से मिक्स करके पूरे चेहरे पर लगा लें और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। आप ठंडक महसूस करने के साथ-साथ त्वचा में निखार भी महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story