अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पहुंचे अयोध्या, हनुमान गढ़ी में भक्ति में डूबे आए नजर

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा रामनगरी अयोध्या पहुंचे और वहां हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए।

Pooja
Published on: 25 May 2025 12:57 PM IST
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पहुंचे अयोध्या, हनुमान गढ़ी में भक्ति में डूबे आए नजर
X
बी-टाउन के पॉपुलर कपल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पिछले काफी समय से भक्ति में अपना समय बिता रहे हैं। अनुष्का कई सालों से फिल्में नहीं कर रही हैं, वहीं विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में दोनों अपना समय ईश्वर की शरण में बिता रहे हैं। इस बीच, हाल ही में कपल रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचा और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

अनुष्का और विराट पहुंचे अयोध्या

हाल ही में, अयोध्या से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें दोनों भगवान की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। उन्होंने अपने सिर को पल्लू से कवर किया हुआ था। वहीं, विराट कोहली व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखें।

रिटायरमेंट के बाद वृंदावन गए थे विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्का अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में भी जाते रहते हैं। बीते दिनों टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे। वहां, प्रेमानंद महाराज से बातचीत करते हुए दोनों काफी भावुक भी हो गए थे। दोनों के वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हुए थे, जिसमें वे दोनों ईश्वर का जाप करते भी दिखे थे।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद, अनुष्का फिल्म 'कला' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। अब, कई सालों से लोग उनकी अपकमिंग फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' का इंतजार कर रहे है, जिसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story