IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने किया 'एक मैच और' का इशारा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के पहुंचने पर बेहद खुश नजर आईं। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।
9 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विराट कोहली की टीम 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' आईपीएल 2025 के फिनाले में पहुंच गई है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में शानदार एंट्री की। इस जीत पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी खुश नजर आईं, जो पूरी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। ऐसे में उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।
RCB की जीत पर खुशी से झूमती दिखीं अनुष्का
बता दें कि 29 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में विराट की टीम जीत गई और इसी के साथ आईपीएल के फाइनल में शानदार एंट्री की। टीम की इस बड़ी जीत पर विराट की पत्नी अनुष्का बेहद खुश थीं। बता दें कि वह स्टैंड में करीब 10 मिनट तक खड़े होकर ताली बजाती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुशी से झूमती हुई और अपनी दोस्त को हग करती नजर आ रही हैं।इस दौरान, अनुष्का ने व्हाइट शर्ट और डेनिम पहनी थी। खैर, अपने पति की टीम की जीत के बाद अनुष्का के चेहरे की खुशी और आंखों की चमक देखने लायक थी। दूसरी ओर, विराट ने भी जीतने के बाद अनुष्का की तरफ इशारा किया था कि अब ट्रॉफी जीतने के लिए बस एक और मैच बचा है।Anushka PRETTIEST Sharma🌺#anushkasharma pic.twitter.com/Z7Yan569c4
— s (@yaayerhs) May 29, 2025
— The Game Changer (@TheGame_26) May 29, 2025
विराट और अनुष्का का रिश्ता
बता दें कि विराट और अनुष्का बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत लेती है। खैर, दोनों शादी के बाद से एक-दूसरे के लिए प्यार और सपोर्ट दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अनुष्का लगभग हर मैच में विराट को चीयर करती हुई नजर आती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दोनों दो बच्चों वामिका और अकाय के पैरेंट्स हैं। ये भी पढ़ें: Next Story


