Anupam Kher Ram Mandir: इस तरह फिर से किए अनुपम खेर ने राम मंदिर में दर्शन,फैंस ने की जमकर तारीफ
Anupam Kher Ram Mandir: इस समय हर कोई अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने का जा रहे हैं, कल 22 तारीक को सिर्फ खास लोग ही दर्शन कर सकते थे। पर आज 23 जनवरी को सभी लोगों के लिए अयोध्या के दरबार खुल गए है। आपको बता दें कि एक्टर अनुपम खेर को अयोध्या की और से राम मंदिर में आने का न्योता मिला था, जिसके बाद वह कल अयोध्या दर्शन करने गए थे, पर आज वह आम लोगों के साथ राम मंदिर गए थे।
जिस तरह अनुपम खेर को कल अयोध्या जाने का न्योता मिला था, वैसे ही बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी को भी न्योता मिला था। जिसमें रणबीर कपूर, कंगना रनौत, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, राजकुमार हिरानी से लेकर कई स्टार शामिल थे। साथ ही कई जाने माने भक्त भी वहां पहुंचे थे।
अनुप खेर ने शेयर किया वीडियो
एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो शेयर किया है, शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, जिसमें बताया कृपया अंत तक देखे: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था।जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुँह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!” #जयश्रिरामइन सभी स्टार ने किए दर्शन
जिस तरह अनुपम खेर को कल अयोध्या जाने का न्योता मिला था, वैसे ही बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी को भी न्योता मिला था। जिसमें रणबीर कपूर, कंगना रनौत, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, राजकुमार हिरानी से लेकर कई स्टार शामिल थे। साथ ही कई जाने माने भक्त भी वहां पहुंचे थे। भक्तों का दिखा राम मंदिर राम मंदिर के लिए प्यार
आज के हिसाब से दोपहर में 2 बजे के करीब ढाई लाख से भी दर्शन के लिए मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वहां के हालातों की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसे देख कर लोगों का प्यार साफ़ नजर आ रहा है। इसी के साथ वहां सभी लोग भीड़ को देखे बिना दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दर्शन शिरड रात 10 बजे तक ही कर सकते हैं। यह भी पढ़े: Anushka Sharma Ram Mandir: इस कारण अयोध्या राम मंदिर नहीं पहुंची अनुष्का शर्मा, फैंस ने किया जमकर ट्वीट OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें Next Story


