महाराष्ट्र चुनाव से पहले अनिल देशमुख के काफिले पर हमला, सिर में लगी चोट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले, शरद पवार गुट के नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर काटोल में पत्थरबाजी का हमला हुआ, जिससे उनके सिर में चोट आई है।

Girijansh Gopalan
Published on: 18 Nov 2024 11:35 PM IST
महाराष्ट्र चुनाव से पहले अनिल देशमुख के काफिले पर हमला, सिर में लगी चोट
X
महाराष्ट्र चुनाव के मतदान में अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। लेकिन इससे पहले महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शरद पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की कार पर काटोल में पत्थरबाजी हुई है. जानकारी के मुताबिक इसमें पूर्व अनिल देशमुख घायल हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक अनिल देशमुख के सिर में चोट लगी और खून निकल रहा है।

अनिल देशमुख पर हमला

बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। नियमों के मुताबिक शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया था। जिसके बाद अनिल देशमुख काटोल से नागपुर शहर की ओर लौट रहे थे। इसी समय अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक देशमुख आगे की सीट पर बैठे हुए थे और उनकी गाड़ी का शीशा खुला हुआ था। वहीं घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक किन लोगों ने हमला किया है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

सिर पर लगी चोट

जानकारी के मुताबिक इस हमले में अनिल देशमुख के सिर पर चोट लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, फोटो में दिख रहा है कि उनके कपड़े पर खून लगे हैं। एनसीपी नेता (शरद चंद्र पवार) ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है।

विपक्ष ने किया सियासी वार

इस घटना के बाद महायुति की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के 13 बज गए हैं। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, इसका एक उदाहरण आज सामने आया है। जब राज्य के पू्र्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कायराना हमला हुआ है। इस घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार की ओर से सार्वजनिक रूप से निंदा की जाती है।

भड़के संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि इस पर देवेंद्र फडणवीस की क्या प्रतिक्रिया है? ये एक राजनीतिक हमला है। मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हो जाती है और नागपुर में पूर्व गृह मंत्री को मारने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा शर्म करो! शर्म करो!"

मैदान में अनिल देशमुख के बेटे

बता दें कि काटोल से इस बार शरद पवार ने अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलील देशमुख को मैदान में उतारा है। उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद वो लौट रहे थे। 2019 के चुनाव में अनिल देशमुख ने बीजेपी के उम्मीदवार ठाकुर चरण सिंह को हराया था। बीजेपी ने एक बार फिर ठाकुर चरण सिंह को ही उम्मीदवार बनाया है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story