Yuzvendra-Dhanashree Divorce: धनश्री को एलिमनी में इतने करोड़ देंगे युजवेंद्र, कल आएगा फैसला
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल (गुरुवार) फैसला आ सकता है। आइए आपको एलिमनी के बारे में बताते हैं।
Yuzvendra-Dhanashree Divorce: मशहूर इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा लंबे समय से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी पहले से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग होने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी साधे रखी। इस बीच, युजवेंद्र द्वारा धनश्री को दी जाने वाली एलिमनी की डिटेल्स सामने आई हैं। बता दें धनश्री और युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डांस सीखते हुए एक-दूसरे के करीब आए थे। अगस्त 2020 में उन्होंने सगाई की थी और दिसंबर में उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि, 5 सालों के अंदर उनके रिश्ते में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब ढाई सालों से अलग रह रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन दोनों में से किसी ने भी अपने तलाक पर खुलकर बात नहीं की है। ये भी पढ़ें: